फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chaitra Navratri: Skandamata form was worshiped on the fifth day

चैत्र नवरात्रि : पांचवें दिन स्कंदमाता स्वरूप की हुई आराधना, घंटा-घड़ियाल की गूंज से वातावरण देवीमय

Sat, 13 Apr 2024 03:28 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Apr 2024 03:28 PM IST
सार

नवरात्रि के पांचवें दिन शहर के प्रमुख देवी मंदिर शक्ति पीठ ललिता देवी, कल्याणी देवी और अलोपशंकरी के अलावा अन्य देवी मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। भोर में मंगला आरती के बाद शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। 

विज्ञापन
Chaitra Navratri: Skandamata form was worshiped on the fifth day
अलोपशंकरी मंंदिर में दर्शन पूजन करते श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता के स्वरूप की पूजा और आराधना की गई। देवी को सुगंधित पुष्प के साथ नैवेद्य और मिष्ठान आदि का भोग लगाकर आरती की गई। शक्तिपीठ कल्याणी देवी, ललिता देवी और अलोप शंकरी के अलावा सभी देवी मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। भोर में साढ़े चार बजे मंगला आरती के बाद दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा। मंदिरों के बाहर नारियल, चुनरी प्रसाद के दुकान पर लोगों ने फूल माला लेकर देवी को अर्पित किया।

विज्ञापन





विज्ञापन





चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है। भगवान स्कंद (कार्तिकेय) की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरूप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है। आप तस्वीर में देख सकते हैं कि, सिंह पर सवार मां स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं। वो अपनी ऊपर वाली दांयी भुजा में बाल कार्तिकेय को गोद में उठाए उठाए हुए हैं, नीचे वाली दांयी भुजा में कमल पुष्प लिए हुए हैं, ऊपर वाली बाईं भुजा से माता रानी ने जगत तारण वरद मुद्रा बना रखी है व नीचे वाली बाईं भुजा में कमल पुष्प है। उनके इस रूप को देखकर काफी शांति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवरात्रि के पांचवें दिन बुद्धि और ऐश्वर्य की अधिष्ठात्री स्कंदमाता की पूजा की जाती है। स्कंदमाता के विधि विधान से पूजन करने से संतान का सुख प्राप्त होता है। श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमा को नारियल चुनरी चढ़ाकर सुख शांति की कामना की। सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए लंबी कतार लग गई थी। सभी श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने कतार में खड़े खड़े माता रानी के जयघोष लगाए, जिससे मंदिर गूंज उठे। बड़ी देवी मंदिर के पुजारी विनायक भारद्वाज ने कहा कि मां कुष्मांडा की महिमा अद्वितीय है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed