फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chairman of child welfare committee sacked for non-discharge of duties

गिरि गाज : कर्तव्यों का निर्वहन न करने पर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष बर्खास्त

Wed, 02 Nov 2022 10:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 02 Nov 2022 10:50 PM IST
सार

कमेटी ने यह संस्तुति भी की थी कि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने इस मामले में अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं किया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि अध्यक्ष ने यौन शोषण संबंधी रिपोर्ट देने में देरी भी की।

विज्ञापन
Chairman of child welfare committee sacked for non-discharge of duties
कार्रवाई - फोटो : social media

विस्तार

बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्र को पद से बर्खास्त कर दिया गया है। राजरूपपुर बाल गृह में यौन शोषण की शिकायत के मामले में दायित्वों का निर्वहन ठीक से नहीं करने पर शासन ने यह कार्रवाई की है। इसी क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी ने भी समिति की बैठकों में उनके शामिल होने पर रोक लगा दी है।

विज्ञापन



राजरूपपुर बाल गृह में आवासित एक बालक की मां ने यौन शोषण की शिकायत की थी। इस बाबत समिति की ओर से डीएम एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी को रिपोर्ट सौंपी गई थी। इसे गंभीरता से लेते हुए डीएम की ओर से गठित कमेटी के अलावा जिला प्रोबेशन अधिकारी की ओर से भी जांच की गई। दोनों ही रिपोर्ट में यौन शोषण की शिकायत को निराधार पाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed