फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Chain Snatching in Prayagraj

महिला की चेन, छात्र का मोबाइल छीनकर भागे बदमाश

Sun, 29 Sep 2019 01:09 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Chain Snatching in Prayagraj
Chain Snatching in Prayagraj
प्रयागराज। कर्नलगंज में तीन घंटे के भीतर बाइकसवार बदमाशों ने छिनैती की दो वारदातों को अंजाम दिया। मम्फोर्डगंज में महिला के गले से चेन व सलोरी में छात्र का मोबाइल छीनकर भाग निकले। सेना से रिटायर बृजेश कुमार मम्फोडगंज कटोरी चौराहे के पास रहते हैं। शनिवार शाम 6.30 बजे के करीब उनकी पत्नी मधु घर के बाहर टहलने निकली थीं। तभी बाइकसवार दो बदमाश उनके गले से चेन छीनकर भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी रही। उधर सलोरी में शाम 5.30 बजे के करीब छात्र आयुष का मोबाइल छीनकर बदमाश भाग निकले। इस मामले में पुलिस का कहना है कि छात्र से लिखित शिकायत मांगी गई है।
विज्ञापन

500 रुपये के विवाद में कैंची से किया वार
प्रयागराज। कटरा मेें नेतराम चौराहे के पास शनिवार शाम सात बजे के करीब विकास सिंह पर कैंची से हमला किया गया। आरोप है कि 500 रुपये को लेकर उसका पड़ोस में ही रहने वाले नितिन यादव से विवाद हो गया। जिसके बाद उसने पान की दुकान पर रखी कैंची से हमला किया जसमें वह चोटिल हो गया। सूचना पर पुलिस पुहंची और घायल को थाने ले गई। पुलिस ने बताया कि दोनों दोस्त हैं और उनके बीच लेनदेन को लेकर विवाद हुआ। मुकदमा लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed