{"_id":"5fa705188ebc3ea372521f74","slug":"chain-snatchers-encounter-police-in-prayagraj-bullet-of-a-crook-s-leg","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज में चैन स्नेचरों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज में चैन स्नेचरों की पुलिस से मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली
Sun, 08 Nov 2020 02:05 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 08 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचर के पैर में लगी गोली।
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्र में पुलिस की नाक में दम करके रखने वाले स्नेचर गिरोह के एक सदस्य को आखिरकार पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दबोचने का दावा किया है। अरैल के देवरख तिराहे के समीप शनिवार रात में हुई मुठभेड़ में स्कूटी सवार युवक के दाहिने पैर में गोली लगी है। पुलिस का दावा है कि उसने एक दर्जन छिनैती की घटनाओं को कारित करना स्वीकार किया है। उसके साथियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
बतातें चले कि बीते डेढ़ महीने से जंजीर छिनैती की घटनाओं ने महिलाओं को डरा रखा था। स्कूटी एवं बाइक सवार चेन स्नेचरों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा था। पुलिस लगातार इनकी तलाश कर रही थी, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हो पा रही थी। इनको पकड़ने के लिए इलाकाई पुलिस के अलावा गंगापार एवं यमुनापार की एसओजी टीम, रिजर्व पुलिस लाइन की फोर्स तक लगा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शनिवार को एसओजी यमुनापार एवं नैनी पुलिस अरैल रोड पर गश्त के दौरान रात में करीब साढ़े सात बजे डीपीएस से पहले देवरख तिराहे पर एक संदिग्ध स्कूटी सवार जाता दिखा। पुलिस टीम ने रोकना चाहा तो वह भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। उसने 315बोर के तमंचे से तीन गोली चलाईं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। जिससे वह स्कूटी समेत वहीं गिर गया।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
उसे पकड़कर पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम अभिनव शर्मा पुत्र दिलीप शर्मा निवासी मीरापुर, अतरसुइया बताया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस व तीन खोखा के अलावा एक प्लेजर स्कूटी बिना नंबर की मिली है। जिसमें आगे डिफेंस लिखा हुआ है। सीओ करछना सोमेंद्र मीणा ने बताया कि अभी जो हालिया पूछताछ हुई है उसमें उसने 12 चेन छिनैती की घटनाए कारित करना स्वीकार किया है। बाकी उसे इलाज के लिए भेजा जा रहा है। पूछताछ के बाद अन्य चीजे खुलेंगी। उसके साथी के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।