फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   chaath puja 12

लड़े गइल बाड़े बार्डर पे सइयां, सहाया छठी मैया

Sat, 05 Nov 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 05 Nov 2016 02:06 AM IST
विज्ञापन
chaath puja 12
allahabad
अखिल भोजपुरिया समाज की ओर से शुक्रवार को नहाय-खाय के मौके पर प्रीतमनगर दुर्गा पूजा पार्क में शब्दरंगों और विभूतियों के सम्मान से छठ की कई छवियां निखरीं। सुपरिचित भोजपुरी गायकों ने छठ के गीतों से शाम सजाई। सुपरिचित गायक गोपाल राय ने ‘कांच ही बांस के बहँगिया, जोड़ा कल सुपवा लिहले वरती पुकारे, कोपि कोपि बोलेली छठीय माई जैसे गीतों से समां बांधा।
विज्ञापन


इसी क्रम में सुपरिचित गायिका प्रियंका ‘पायल’ ने ‘अपने पेन्हब पियरी, आ सइयां जी के पियरी पेन्हाइब हो, लड़े गइल बाड़े बार्डर पे सईया, सहाया छठी मैया होइह हो’ और सुपरिचित गायक राजेश निराला ने ‘सुपली में नरियर नीमुवा सेउवा,छठी माई दिहले बाड़ी गोदी में लालनवा’ जैसे गीतों से भावविभोर किया। इसी क्रम में प्रस्तुतकर्ता विजय बहादुर सिंह ने भी छठ के गीत सुनाए। भोजपुरिया समाज की ओर से फरमाइशी गीतों का सिलसिला भी देर तक चलता रहा। स्थानीय कलाकारों ने भी बहुरंगी सांस्कृतिक-सांगीतिक  प्रस्तुतियों ने समां बांधा।
विज्ञापन


आरंभ में वंदना और आरती उतारी गई। सच्चा बाबा आश्रम के महंत गोपाल जी महाराज ने दीप जलाकर उद्घाटन किया। परी अखाड़े की प्रमुख त्रिकाल भवंता बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद थीं। अध्यक्ष प्रदीप तिवारी ने संयोजन, संतोष तिवारी ने स्वागत और पंकज पाठक ने धन्यवाद ज्ञापित किया। रिज़वान नींवा प्रमुख सहयोगी थे।  महोत्सव में अम्माद हसन, राजेश कुमार सिंह, अख़लाक अहमद, वीरेंद्र तिवारी, चन्द्रशेखर ओझा, शशिभूषण राय, राजेश सिंह, नीरज चतुर्वेदी, बृजेश सिंह, प्रद्युम्न यादव, फरहान, त्रिलोकी यादव,आनंद साहू,सतीश पासी,सलमान, राजू आदि व्यवस्था में जुटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed