फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Center reprimands examinees talking to each other

Prayagraj News: परीक्षार्थियों के आपस में बात करने पर केंद्र डिबार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Nov 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
Center reprimands examinees talking to each other
यूपी बोर्ड की 2024 की परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के आपस में बातचीत करने पर आगरा के श्री बाल मुकुंद आदर्श इंटर कॉलेज पनवारी, एनएच-दो को वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षा के लिए डिबार कर दिया गया। ऐसे ही अन्य अलग-अलग कारणों से बोर्ड ने प्रदेश में 229 केंद्रों को वर्ष 2025 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए डिबार किया है।
विज्ञापन

हालांकि, डिबार किए गए केंद्रों में बड़ी संख्या ऐसे परीक्षा केंद्रों की है, जिन्होंने इंटर व्यक्तिगत छात्रों के आवेदनपत्र भी अग्रसारित कर दिए। वहीं, 2023 की परीक्षा में एसकेवी आदर्श इंटर कॉलेज लभारी, बदायूं में एक कमरे में छात्र-छात्राएं ओएमआर शीट के प्रतिपर्ण को फाड़कर घर ले गए थे, जिसकी वजह से बोर्ड ने परीक्षा केंद्र को डिबार किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा 2022 की परीक्षा में प्रधानाचार्य के समय से उपस्थित न होने के कारण दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं समय से शुरू नहीं कराई जा सकीं और इसकी वजह से हरद्वारी लाल सरस्वती बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, अलीपुर ऐरा, लखीमपुर खीरी को डिबार करने का निर्णय गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इंटरमीडिएट संस्थागत परीक्षा में एक छात्र को दो बार वर्ष 2017 व 2019 में उत्तीर्ण किए जाने पर सेंट ख्वाजा गरीब नवाज इंटर कॉलेज मसूर माफी शाहबाजपुर कलां, संभल को डिबार किया गया।

कई ऐसे परीक्षा केंद्रों को भी डिबार किया गया है, जिनकी सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने से पता चला कि परीक्षार्थी आपस में बात कर रहे थे। बोर्ड ने इन गतिविधियों को सामूहिक नकल की श्रेणी में रखते हुए कार्रवाई की। ऐसे केंद्रों में लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज प्रेमीदास कुट्टी बहराइच, आचार्य विनोद कुमार मदन गोगाल इंटर कॉलेज कटघरी सुग्रीव सिंह बहराइच आदि केंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed