फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CDPO Selling Nutrition Affiliated to DPO Office

बाल गृह से पिटाई के बाद भागा बालक

Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:02 AM IST
विज्ञापन
CDPO Selling Nutrition Affiliated to DPO Office
पुष्टाहार बेचने वाला सीडीपीओ डीपीओ कार्यालय से संबद्ध
विज्ञापन

प्रयागराज। आंगनबाड़ी का करीब 27 लाख रुपये का राशन बेचने वाले होलागढ़ के सीपीडीओ राम जन्म यादव को जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जांच में सीपीडीओ पर लगे आरोप सही पाए गए थे। इसके बाद डीएम ने सीपीडीओ के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखा है। इसी बीच होलागढ़ की मुख्य सेविकाओं ने शिकायत की कि सीपीडीओ नवंबर महीने का राशन रजिस्टर में अंकित किए जाने के लिए लगातार दबाव बना रहे हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए डीपीओ ने सीडीपीओ को अपने कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। वहीं वरिष्ठ मुख्य सेविका साधना शुक्ला को होलागढ़ के सीडीपीओ का प्रभार सौंपा गया है।
000
बाल गृह में पिटाई के बाद भागा बालक
0 बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष ने अधीक्षक से मांगा जवाब
प्रयागराज। बाल गृह में एक बालक के पिटाई के बाद भाग जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार को हुई मारपीट की घटना के बाद घायल बालक को दूसरी जगह भेजा गया लेकिन वहां से वह भाग गया। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष डॉ.अखिलेश मिश्र ने अधीक्षक से जवाब मांगा है। साथ ही थाने में मुकदमा लिखाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रेलवे चाइल्ड लाइन को बृहस्पतिवार देर रात को बालक मिला था। उसे राजरूप बाल गृह में आवासित किया गया लेकिन वहां पहले से मौजूद एक बालक ने उसकी पिटाई कर दी। अधीक्षक समेत बालक को समिति के अध्यक्ष के सामने तलब किया गया। इस बाबत अध्यक्ष ने अधीक्षक से जवाब तलब किया है। वहीं चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद बालक को पोंगाहट पुल स्थित ब्वॉयज होम में भेज दिया गया लेकिन वह वहां से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बालक बाउंड्री लांघकर भाग गया। समिति के अध्यक्ष ब्वॉयज होम के अधीक्षक से भी जवाब मांगा है। उन्होंने इस मामले में एफआईआर लिखाने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed