फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse

सीबीएसई: लॉक डाउन खत्म होने के चार दिन बाद से मूल्यांकन                

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 03:50 PM IST
विज्ञापन
cbse
लॉक डाउन खत्म होने के चार दिन बाद से मूल्यांकन                                                       0  सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ परीक्षा नियंत्रक की ऑनलाइन गूगल बैठक  प्रयागराज। कोरोना के खतरे के बीच केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद (सीबीएसई) ने दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के साथ मूल्यांकन भी रोक दिया था। बोर्ड ने बताया है कि लॉकडाउन खत्म होने के चार दिन बाद कॉपियों का मूल्यांकन दोबारा शुरू हो जाएगा। सीबीएसई के जिन विषयों की परीक्षाएं हो गई थीं, उन कापियों का मूल्यांकन बोर्ड परीक्षा के साथ चल रहा था, लेकिन लॉकडाउन शुरू होने के चलते उनका मूल्यांकन रोक देना पड़ा था।            सीबीएसई स्कूलों के प्रधानाचार्यों के साथ गूगल पर ऑनलाइन बैठक में  सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने कहा कि मूल्यांकन जल्द पूरा करने के लिए परीक्षकों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी ताकि रिजल्ट में देरी  न हो। प्रधानाचार्यों के साथ बातचीत में परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि बची हुईं परीक्षाएं लॉकडाउन खत्म होने के बाद कराई जाएंगी। ऑनलाइन बैठक में शामिल गंगागुरुकुलम की प्रधानाचार्या अल्पना डे बताया कि परीक्षा नियंत्रक का कहना था कि इसके लिए बोर्ड को मानव विकास संसाधन मंत्रालय की अनुमति का इंतजार है। मंत्रालय की मंजूरी के बाद परीक्षा का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। ऑनलाइन बातचीत में उन्होंने कहा कि परीक्षा जल्द पूरी करने के लिए रविवार को भी परीक्षा हो सकती है। उन्होंने बताया कि परीक्षा के दौरान एक कक्ष में दस परीक्षार्थियों को बैठाने के बारे में विचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन क्लास में 75 फीसद उपस्थिति अनिवार्य होगी। स्कूल खुद पहली से आठवीं तक के कोर्स में कमी कर सकते हैं। एनसीईआरटी पहले ही आठवीं तक के कोर्स में कमी कर चुका है। बोर्ड ने छात्रों को गैर जरूरी पाठ न पढ़ाने का भी सुझाव दिया है।        
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed