सीबीएसई जारी करेगा क्वेश्चन बैंक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखकर 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए क्वेश्चन बैंक जारी करेगा। बोर्ड का मकसद छात्रों को परीक्षा के पैटर्न से अवगत कराने के साथ, उनको अधिक से अधिक अभ्यास करवाना भी है। सत्र के शुरू में ही ऐसा प्रश्न बैंक बनाने की घोषणा की गई है। बोर्ड क्वेश्चन बैंक तैयार करने के लिए देश भर के स्कूलों में शिक्षकों के लिए वर्कशॉप का आयोजन करेगा। कार्यशाला में शिक्षक मैचिंग, खाली स्थान भरने, रैंकिंग से जुड़े सवालों को ऑब्जेक्टिव सवालों में ढालने का काम करेंगे, क्वेश्चन बैंक 14 विषयों के होंगे।
सीबीएसई के क्वेश्चन बैंक में जो कैसे सवाल होंगे, इनका जवाब कैसे दिया जाएगा इस बारे में विशेषज्ञ छात्रों की मदद करेंगे। बारहवीं की परीक्षा में अब सभी विषयों में 20 नंबर के ऑब्जेक्टिव सवाल पूछे जाएंगे, बाकी प्रश्नपत्र 60 अंक का होगा। इसके अतिरिक्त 20 नंबर प्रयोगात्मक परीक्षा के होंगे। नए पैटर्न में बच्चों की लेखन क्षमता की परख होगी, इसके लिए स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए क्रिऐटिव राइटिंग कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इस दौरान विषय के विशेषज्ञ छात्र-छात्राओं को बोर्ड परीक्षा में आने वाले विषयों के कुछ टॉपिक देंगे, इसमें बच्चों को अपने मन से उत्तर लिखकर देना होगा। इस प्रकार की व्यवस्था सभी विषयों में लागू होगा। बोर्ड की ओर से इस प्रकार के सवाल भौतिकी, गणित, एकाउंटेंसी, इतिहास, मनोविज्ञान, अंग्रेजी, भूगोल, बिजनेस स्टडीज, नागरिक शास्त्र, रसायन विज्ञान, अर्थशास्त्र, इंनफार्मेटिक्स प्रैक्टिस सहित अन्य विषयों के प्रश्नपत्र तैयार करवा रहा है।