फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE teachers will teach children online by making a lesson plan

लेसन प्लान बनाकर बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाएंगे सीबीएसई शिक्षक

Mon, 17 May 2021 10:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 17 May 2021 10:21 PM IST
सार

  • नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षकों की टीचिंग स्किल बेहतर करने की पहल

विज्ञापन
CBSE teachers will teach children online by making a lesson plan
CBSE Board - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कोरोना संकट के चलते अब ऑनलाइन पढ़ाई जरूरत बन गई है। ऑनलाइन पढ़ाई की खामियों को पकड़ने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने स्कूलों से लेसन प्लान तैयार करके बच्चों को पढ़ाने का निर्देश दिया है। इसके लिए बोर्ड ने सभी अध्यापकों के आनलाइन लागइन आइडी और पासवर्ड बनाए हैं। अध्यापकों को लागइन आइडी के जरिये स्टूडेंट्स को पढ़ाए जाने वाले लेसन प्लान को शेयर करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से यह फैसला नई शिक्षा नीति के तहत लिया गया है। नई पहल के तहत सीबीएसई शिक्षकों की ओर से तैयार लेसन प्लान की लगातार जांच की जाएगी। जांच से शिक्षकों की टीचिंग स्किल बेहतर हो सकेगी। सीबीएसई की ओर से नौवीं से बारहवीं तक के बच्चों के लिए विषयवार गूगल ड्राइव के लिंक शेयर किए जाएंगे। इसके तहत छात्र-छात्राएं इस लिंक पर क्लिक करके स्टडी मैटेरियल एक्सेस कर सकेंगे। लिंक से छात्र-छात्राएं संबंधित टॉपिक को समझने के साथ ई-कंटेंट डाउनलोड करने के साथ यू-ट्यूब पर वीडियो लेक्चर भी सुन सकेंगे।
विज्ञापन


बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या अलका श्रीवास्तव का कहना है कि बोर्ड का यह सकारात्मक कदम है। इससे बच्चों को पढ़ने की रूचि विकसित करने के साथ एजुकेशन की क्वालिटी को बेहतर किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत बच्चों की भलाई के लिए यह सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed