फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbse schools will have less major courses

सीबीएसई स्कूलों में कम होगा प्रमुख विषयों का कोर्स

Wed, 29 Apr 2020 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
cbse schools will have less major courses
सीबीएसई बोर्ड परीक्षा - फोटो : social media
लॉकडाउन के कारण सीबीएसई अपने पाठ्यक्रम में बदलाव करने जा रहा है। बोर्ड की ओर से नौवीं से बारहवीं तक के कोर्स को कम करने लिए प्रधानाचार्यों से राय मांगी गई है। बोर्ड की ओर से जिन विषयों के कोर्स में बदलाव किया जा रहा है, उसमें ग्यारहवीं और बारहवीं के जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, अर्थशास्त्र, इंग्लिश कोर, भौतिक विज्ञान और गणित के कुछ यूनिट शामिल हैं।
विज्ञापन

नौवीं में इंग्लिश लैंग्वेज एंड लिटरेचर, हिंदी ए, हिंदी बी विषय के कोर्स में भी कुछ पाठ और दसवीं में सामाजिक विज्ञान के कोर्स में भी बदलाव होगा। सीबीएसई की ओर से यह पहल बच्चों को कोर्स के बोझ से बचाने के लिए की जा रही है। इससे पहले एनसीईआरटी ने प्राथमिक और जूनियर कक्षाओं के कोर्स को कम किया था। बोर्ड की ओर से कुछ कम महत्व के पाठ हटाकर बच्चों को राहत दी जाएगी। गंगागुरुकुलम की प्रधानाचार्या अल्पना डे ने बताया कि सीबीएसई की ओर से लॉकडाउन के कारण कोर्स को कम करने को लेकर स्कूलों के साथ चर्चा की जा रही है। स्कूल अपना सुझाव बोर्ड के पास भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed