फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBSE: from ninth to twelfth question papers will be on the pattern of competitive examinations

सीबीएसई: प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न पर होंगे नौवीं से बारहवीं तक के प्रश्नपत्र

Sat, 01 May 2021 10:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 01 May 2021 10:17 PM IST
सार

  • अब स्कूली शिक्षा के दौरान सीबीएसई अब छात्रों से पूछेगा क्षमता बढ़ाने वाले सवाल

विज्ञापन
CBSE: from ninth to twelfth question papers will be on the pattern of competitive examinations
CBSE

विस्तार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) अब छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के तर्ज पर पढ़ाई कराएगा। छात्रों की प्रतियोगी क्षमता में वृद्धि के साथ उनसे इसी पर आधारित सवाल भी पूछे जाएंगे। नौंवीं- दसवीं में 30 फीसदी एवं ग्यारहवीं-बारहवीं की परीक्षा में 20 फीसदी सवाल प्रतियोगी क्षमता बढ़ाने वाले सवाल पूछे जाएंगे। सीबीएसई की ओर से इस बारे में स्कूलों को दिशा निर्देश भेज दिया गया है। सीबीएसई की ओर से जल्द ही नए पैटर्न के आधार पर मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


सीबीएसई की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 के तहत परीक्षा के पैटर्न में बदलाव किया गया है। बदले पैटर्न में छात्रों में सोचने एवं तर्क करने की क्षमता में विकास किया जाएगा। इसके तहत बोर्ड ने नौवीं एवं ग्यारहवीं की वार्षिक परीक्षा और दसवीं-बारहवीं की बोर्ड परीक्षा में योग्यता आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। सीबीएसई की ओर से कहा गया है कि नए पैटर्न पर जल्द ही मॉडल प्रश्नपत्र जारी किया जाएगा।  अब बोर्ड की ओर से इसी के आधार पर पढ़ाई शुरू होगी। इससे पहले बोर्ड की ओर से दसवीं में 70 फीसदी एवं बारहवीं में 60 फीसदी लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न पूछे जाते रहे हैं। नई शिक्षा नीति में बोर्ड ने इसमें 10 फीसदी कमी की है। 
विज्ञापन


नौवीं-दसवीं का नया पैटर्न
परीक्षा में 30 फीसदी सवाल योग्यता आधारित होंगे, इसमें छात्रों से केस स्टडी पर आधारित सवाल पूछे जाएंगे। 20 नंबर के बहुविकल्पीय सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा में दीर्घ एवं लघु उत्तरीय प्रश्न 60 से कम करके 50 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्यारहवीं-बारहवीं का नया पैटर्न
ग्यारहवीं-बारहवीं में 20 फीसदी योग्यता आधारित सवाल पूछे जाएंगे। 20 नंबर के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में दीर्घ एवं लघु उत्तरीय प्रश्नों को कम करके 70 से 60 फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed