{"_id":"5f5127b48ebc3e54720042f5","slug":"cbse-board-examination-registration-2020-city-desk-news-ald2852926175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई: 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म, 7 सितंबर से 15 अक्तूबर तक भरे जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई: 10वीं, 12वीं के परीक्षा फॉर्म, 7 सितंबर से 15 अक्तूबर तक भरे जाएंगे
Fri, 04 Sep 2020 08:30 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
cbse board examination registration 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रयागराज। सीबीएसई ने 2021 की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। फॉर्म सात सितंबर से 15 अक्तूबर के बीच भरे जाएंगे। यदि 15 अक्तूबर तक कोई विद्यार्थी फॉर्म नहीं भर पाता है तो विलंब शुल्क के साथ 16 से 31 अक्तूबर तक वह परीक्षा फॉर्म भर सकता है। इस बारे में स्कूलों को सूचना भेज दी गई है। सीबीएसई के अनुसार परीक्षार्थियों को परीक्षा शुल्क के साथ अतिरिक्त विषय के लिए 300 रुपये अलग से देने होंगे। इसके अतिरिक्त 12वीं में प्रायोगिक परीक्षा के लिए प्रति विषय 150 रुपये शुल्क लगेगा।
चार नवंबर तक नौवीं-ग्यारहवीं में पंजीकरण होगा
सीबीएसई ने नौवीं-ग्यारहवीं के लिए पंजीकरण कराने की तिथि भी जारी कर दी है। स्कूलों को नौवीं-ग्यारहवीं के छात्रों का पंजीकरण सात सितंबर से शुरू करना होगा। नौवीं-ग्यारहवीं का पंजीकरण बिना विलंब शुल्क के चार नवंबर तक चलेगा। पंजीकरण के लिए प्रति छात्र 300 रुपये शुल्क देना होगा। चार नवंबर के बाद विलंब शुल्क के साथ पंजीकरण कराना होगा।
कोरोना के चलते कम हो गया कोर्स
सीबीएसई ने कोरोना के चलते 2020-21 शैक्षिक सत्र में नौवीं से बारहवीं तक का कोर्स 30 फीसदी कम कर दिया गया है। कोर्स में यह कटौती चालू शैक्षिक सत्र के लिए की गई है। आगे कोरोना से स्थिति सामान्य होने के बाद छात्रों को पूरा कोर्स पढ़ना होगा।
विज्ञापन
ग्यारहवीं के छात्र चुन सकते हैं एप्लाइड मैथमेटिक्स
सीबीएसई ने ग्यारहवीं, बारहवीं में मैथ पढ़ने के इच्छुक छात्रों को एप्लाइड मैथमेटिक्स का नया विकल्प दिया है। विद्यार्थी चालू शैक्षिक सत्र में इस विषय का चुनाव कर सकते हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि 10वीं में बेसिक मैथ पढ़ने वाले छात्र 11वीं में एप्लाइड मैथ का चुनाव कर सकते हैं। सीबीएसई ने 2021 की बोर्ड परीक्षा के प्रश्नपत्रों में बदलाव का भी निर्णय लिया है। अब विद्यार्थियों को 20 फीसदी आब्जेक्टिव प्रश्नों के जवाब देने होंगे। इससे पहले परीक्षा में 10 आब्जेक्टिव सवाल पूछे जाते थे।