फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI says, do not be scared

सीबीआई ने कहा, डरें नहीं साक्ष्य दें

Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 01 Feb 2018 01:37 AM IST
विज्ञापन
CBI says, do not be scared
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
लोक सेवा आयोग में अफसरों, कर्मचारियों से पूछताछ के बाद सीबीआई के अफसर शाम करीब छह बजे ममफोर्डगंज पहुंचे। यहां फौव्वारा चौराहा के पास चाय की दुकान पर बैठकर अफसरों ने प्रतियोगियों से भर्तियों में धांधली के संबंध में बातचीत की। इस दौरान छात्रों ने आयोग के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। अफसरों ने उन्हें बिना डरे साक्ष्य उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन


उधर, अफसरों के पहुंचने की सूचना पहले से दे दी गई थी सो फौव्वारा चौराहा के पास सैकड़ों प्रतियोगी छात्र पहले से मौजूद थे। यह इलाका बड़ी डेलीगेसी में शुमार है और यहां बड़ी संख्या में प्रतियोगी छात्र रहते हैं। सीबीआई अफसरों ने यहां प्रतियोगियों से भर्तियों में धांधली से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की। सीबीआई के अफसरों ने प्रतियोगियों के साथ चाय की चुस्की के बीच स्पष्ट किया कि आयोग में भर्तियों को लेकर जो आंकलन हैं, जांच उसके आधार पर नहीं की जा सकती। इसके लिए प्रतियोगी छात्र आगे आएं और उनके पास भर्तियों में धांधली से संबंधित जो भी साक्ष्य दस्तावेज हैं, उसे सीबीआई को उपलब्ध कराएं। अफसरों ने कहा कि जिन प्रतियोगी छात्रों को लगता है कि आयोग में भर्तियों में गड़बड़ी हुई है और उनके पास उससे संबंधित साक्ष्य हैं तो वे बिना डरे सीबीआई को उपलब्ध कराएं। छात्र बृहस्पतिवार को सकिर्ट हाउस भी आकर साक्ष्य उपलब्ध करा सकते हैं। करीब घंटे भर की चर्चा के दौरान वहां भीड़ बढ़ने पर अफसर वापस चले गए। उनके जाने के बाद प्रतियोगियों में जांच को लेकर चर्चा रही। कई प्रतियोगी जांच शुरू होने से उत्साहित भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed