फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI nabs senior auditor of army taking bribe accused of taking bribe

Prayagraj: सीबीआई ने आर्मी के सीनियर ऑडिटर को रिश्वत लेते दबोचा, रिटायर्ड कर्मचारी की बेटी से घूस लेने का आरोप

Fri, 10 Feb 2023 10:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 10 Feb 2023 10:49 PM IST
सार

सीबीआई ने शिकायत के बाद नीरज कुमार को ट्रैप करने की योजना बनाई। जब नीरज ने मृत सैन्य अधिकारी की पुत्री से लखनऊ स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क अपने मित्र के खाते में रिश्वत के 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन
CBI nabs senior auditor of army taking bribe accused of taking bribe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

सीबीआई, लखनऊ की एंटी करप्शन ब्रांच ने कैंट स्थित प्रिसिंपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (पीसीडीए), पेंशन कार्यालय में तैनात सीनियर ऑडिटर नीरज कुमार कौशल को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे देर रात लखनऊ ले जाया गया। उसे शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। यह कार्रवाई प्रयागराज की आर्मी इंटेलिजेंस यूनिट के सहयोग से की गई।

विज्ञापन

सीबीआई के मुताबिक, सीनियर ऑडिटर नीरज कुमार कौशल सेवानिवृत्त हो चुके सेना के अधिकारी की बेटी से पेंशन से संबंधित दस्तावेजों को स्वीकृत करने के एवज मे रिश्वत की मांग कर रहा था। अधिकारी की मृत्यु होने के बाद उसकी पुत्री पेंशन आदि देयों के भुगतान के लिए लगातार उससे अनुरोध कर रही थी। नीरज से उससे 30 हजार रुपये की रिश्वत देने को कहा, जिसकी शिकायत उसने सीबीआई से कर दी।

विज्ञापन

सीबीआई ने शिकायत के बाद नीरज कुमार को ट्रैप करने की योजना बनाई। जब नीरज ने मृत सैन्य अधिकारी की पुत्री से लखनऊ स्थित इंडियन बैंक में क्लर्क अपने मित्र के खाते में रिश्वत के 20 हजार रुपये ट्रांसफर करा दिए तो सीबीआई ने उसे दबोच लिया। सीबीआई ने नीरज कुमार के प्रयागराज और अलीगढ़ के पैतृक आवास पर छापेमारी की है। साथ ही उसके क्लर्क मित्र के लखनऊ स्थित आवास को भी खंगाला है। सीबीआई ने नीरज कुमार के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed