फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   cbi in uppsc

सीबीआई ने पीसीएस-2015 परीक्षा से जुड़े दस्तावेज खंगाले

Thu, 27 Jun 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
cbi in uppsc
uppsc - फोटो : au
सीबीआई ने पीसीएस-2015 परीक्षा से जुड़े दस्तावेज खंगाले
विज्ञापन

जांच अधिकारियों ने एपीएस-2010 के बारे में भी शिकायतकर्ताओं से की पूछताछ
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं की जांच कर रही सीबीआई टीम लगातार तीसरे दिन बुधवार को भी कई प्रमुख परीक्षाओं के संबंध में पूछताछ की। सीबीआई टीम ने पीसीएस-2015 और एपीएस परीक्षा-2010 के बारे में पूछताछ की। सीबीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी जो आयोग से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष रूप से नियुक्त किए गए हैं, ने दिनभर कई मुद्दों पर पूछताछ की। जांच टीम ने एपीएस-2010 के मामले में कुछ शिकायतकर्ताओं की बातें सुनीं।

सीबीआई के अधिकारी ने पीसीएस-2015 में परीक्षा के दौरान आगे-पीछे रोल नंबर पड़ने के मामले की जांच के दौरान पाया कि परीक्षार्थियों को लिखित परीक्षा में बराबर अंक मिले थे, इन परीक्षार्थियों की कॉपी की स्क्रीनिंग किए जाने के बाद पता चला कि दोनों परीक्षार्थियों के नंबर में 40 से अधिक अंक का अंतर हो गया। सीबीआई के वरिष्ठ अधिकारी ने इस मामले में गहन पूछताछ की। सीबीआई टीम ने अनिवार्य प्रश्नपत्र के मूल्यांकन में स्केलिंग किए जाने को लेकर पूछताछ की। सीबीआई टीम मंगलवार को एपीएस परीक्षा से जुड़े कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई थी, टीम ने इन दस्तावेजों के आधार पर बुधवार को कुछ शिकायत कर्ताओं से उनकी शिकायत दर्ज की। एपीएस परीक्षा-2010 की जांच के लिए प्रदेश सरकार ने सीबीआई को अलग से मंजूरी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed