फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI court action from discount

सीबीआई को हाईकोर्ट से मिली कार्रवाई की छूट

Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 01 Oct 2016 02:33 AM IST
विज्ञापन
CBI court action from discount
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद। अवैध खनन में अधिकारियों और खनन माफियाओं की मिली भगत और भूमिका की जांच कर रही सीबीआई को हाईकोर्ट ने खुली छूट दी है। कोर्ट ने कहा कि सीबीआई किन्हीं पांच जिलों को केंद्रित कर अवैध खनन की जांच करे मगर जांच का दायरा पूरा प्रदेश होगा। इसमें जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

प्रदेश भर के 23 जिलों से अवैध खनन को लेकर याचिकाएं हाईकोर्ट में दाखिल की गई हैं। इस पर कोर्ट ने मामले की जांच सीबीआई को सौंपी है। शुक्रवार को सीबीआई के अधिवक्ता ने अर्जी देकर जांच का दायरा सीमित करने की मांग की है। कोर्ट ने इस पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मामले की सुनवाई कर रही मुख्य न्यायमूर्ति दिलीप बी भोसले और न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा की पीठ ने इससे पूर्व सीबीआई द्वारा मात्र एक जिले में जांच करने पर नाराजगी जताई थी।
विज्ञापन

सीबीआई ने अवैध खनन की मात्र जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की थी। इस पर आगे क्या करना है इस संबंध में कुछ नहीं कहा था। पीठ ने इस रवैये पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि जरूरत थी तो सीबीआई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आगे के लिए निर्देश मांग सकती थी। इसके बाद सीबीआई की ओर से अर्जी दाखिल कर कहा गया कि पूरे प्रदेश में जांच करने में कठिनाई आ रही है, इसलिए जांच का दायरा सीमित किया जाए। इस पर कोर्ट ने सीबीआई को किन्हीं पांच जिलों को फोकस कर जांच करने का निर्देश दिया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ नियमानुसार मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि अवैध बालू खनन की शिकायत को लेकर हाईकोर्ट में 23 जिलों से दर्जनों याचिकाएं दाखिल की गई हैं। प्रदेश सरकार ने इसका विरोध करते हुए कहा था कि सरकार खुद अवैध खनन को लेकर सख्त है और कार्रवाई हो रही है। कहीं भी अवैध खनन होने की बात से भी प्रदेश सरकार ने इंकार किया था। मगर अवैध खनन को लेकर जो साक्ष्य न्यायालय में प्रस्तुत किए गए उसे देखते हुए कोर्ट ने जांच सीबीआई को सौंप दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed