फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   CBI chargesheet: Anand and Narendra Giri met at Indu Prakash's house in Lucknow

सीबीआई चार्जशीट : लखनऊ में इंदु प्रकाश के घर पर आनंद और नरेंद्र गिरि की हुई थी मुलाकात 

Mon, 22 Nov 2021 01:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Nov 2021 01:56 AM IST
सार

दोनों में हुआ था लिखित समझौता, महंत ने गुरु पूर्णिमा के दिन आनंद को मठ लौटने की दी थी अनुमति। बावजूद इसके मठ में नहीं आए थे आनंद गिरि। दोनों के समझौते में हुई बातचीत का वीडियो भी किया गया था वायरल। 

विज्ञापन
CBI chargesheet: Anand and Narendra Giri met at Indu Prakash's house in Lucknow
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

सीबीआई की चार्जशीट में इस बात की पुष्टि हुई है कि लखनऊ में इंदु प्रकाश मिश्रा के घर पर नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि में मुलाकात हुई थी। यहां दोनों के बीच लिखित समझौता हुआ था। दोनों ने वादा किया था अब कोई बयानबाजी नहीं की जाएगी। नरेंद्र गिरि ने आनंद को माफ करते हुए वीडियो भी बनवाया था। साथ ही आनंद को अनुमति दी थी कि वह गुरु पूर्णिमा पर मठ लौट सकते हैं लेकिन दोनों ही पक्षों ने समझौते पर कोई अमल नहीं किया। 

विज्ञापन


नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि के बीच विवाद के दौरान उनके तमाम करीबी दोनों में समझौता कराने के लिए लगे हुए थे। नरेंद्र गिरि ने इंदु प्रकाश मिश्रा, सुशील मिश्रा और ओमप्रकाश पांडेय से कहा था कि वह आनंद को समझाएं। दोनों पक्षों से बात कर 26 मई को लखनऊ में इंदु प्रकाश के घर नरेंद्र गिरि और आनंद गिरि को बुलवाया गया। वहीं पर समझौते का ड्राफ्ट तैयार किया गया। जिस पर दोनों ने हस्ताक्षर किए। आनंद गिरि ने वहीं पर नरेंद्र गिरि के चरणों में बैठकर वीडियो बनवाया और कहा कि उससे बहुत बड़ी गलती हुई है, अब कान पकड़कर गुरु से माफी मांगते हैं। सारे आरोप वापस लेते हैं।

विज्ञापन

 

गुरु ने भी आनंद के सिर पर हाथ फेरते हुए उन्हें माफ कर दिया था। लिखित समझौते के तहत आनंद को गुरु पूर्णिमा पर मठ लौट जाना था। लौटते वक्त नरेंद्र गिरि ने आनंद गिरि को कुछ पैसे भी दिए। पूरे मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर उसी दिन जारी कर दिया गया। हालांकि दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस समझौते को नहीं माना। अंदरूनी तौर पर एक-दूसरे के खिलाफ बयानबाजी करते रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


आनंद गिरि ने हरिद्वार एसएसपी को लिखी थी चिट्ठी 
आनंद गिरि ने हरिद्वार एसएसपी को चिट्ठी लिखकर बताया था कि मठ में उनकी बंदूक और एक वाहन है। उन्हें आशंका है कि इसका दुरुपयोग कर उन्हें आपराधिक मामले में फंसाया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed