फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूर्व सांसद अतीक के पुत्र उमर पर सीबीआई ने रखा दो लाख का इनाम

Sat, 22 Feb 2020 07:39 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Feb 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
CBI awards two lakh on Umar's son Omar, son of former MP
अतीक अहमद - फोटो : prayagraj

लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल को अगवा कर जेल में पीटने के मामले में अतीक अहमद के फरार चल रहे बेटे उमर का पोस्टर शनिवार को वायरल हुआ। जिसमें उसे दो लाख का इनामी बताया गया है। सीबीआई की स्पेशल क्राइम ब्रांच की ओर से जारी इस पोस्टर को लेकर अतीक के करीबियों में हड़कंप रहा। 

CBI awards two lakh on Umar's son Omar, son of former MP
prayagraj news - फोटो : prayagraj

प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल ने 2018 में आरोप लगाया था कि अतीक के इशारे पर उसे अगवा कर देवरिया जेल ले जाया गया जहां उसने व उसके गुर्गों ने उसे पीटा। मामले में लखनऊ के कृष्णानगर थाने में एफआईआर दर्ज हुई जिसमें आठ लोगों के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल हुई। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने पिछले साल मामले की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया।

CBI awards two lakh on Umar's son Omar, son of former MP
Ateeq Ahmed

जिसके बाद जून में सीबीआई ने कृष्णा नगर थाने में दी गई तहरीर के आधार पर ही केस दर्ज किया। इसमें अतीक के साथ ही उसके बेटे उमर, करीबी जफरउल्लाह, फारुख, जकी व गुलाब सरवर समेत 18 लोगों पर केस दर्ज किया। घटना के वक्त अतीक व जफरउल्लाह जेल में ही थे जबकि फारुख व जकी को सीबीआई टीम शहर से गिरफ्तार कर ले गई थी। हालांकि काफी कोशिशों के बाद भी उमर का सुराग नहीं मिला। सीबीआई ने उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी कराया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
CBI awards two lakh on Umar's son Omar, son of former MP
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala

जिसके बाद उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस संबंध में शनिवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्टर वायरल हुआ। उमर की तस्वीर वाले इस पोस्टर पर लिखा है कि 21 वर्षीय उमर कृष्णा नगर थाने में बलवा, रंगदारी मांगने, लूट, धमकी, आपराधिक साजिश व फर्जी दस्तावेज तैयार करने समेत अन्य आरोपों में दर्ज केस में नामजद अभियुक्त है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर इस केस की विवेचना सीबीआई कर रही है। इसके बारे में सूचना देने वाले को दो लाख का इनाम दिया जाएगा। पोस्टर में सीबीआई अफसरों के नंबर भी दिए गए हैं। 

विज्ञापन
CBI awards two lakh on Umar's son Omar, son of former MP
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
साले जकी समेत तीन अन्य पर चार्जशीट

प्रापॅर्टी डीलर मोहित जयसवाल अपहरण कांड की विवेचना में जुटी सीबीआई ने मामले में नामजद तीन अन्य अभियुक्तों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। इनमें अतीक का साला जकी व करीबी फारुख के अलावा कामकाज देखने वाला पवन शामिल है। सूत्रों के मुताबिक इस मामले में अब तक कुल 12 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। जिसमें नामजद जफरउल्लाह व अन्य शामिल हैं। सीबीआई के वरिष्ठ अफसर ने बताया कि जकी, फारुख व पवन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है। उमर की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed