फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   catch mumbai mail and patliputra express from chivki

छिवकी से पकड़नी होगी मुंबई मेल और पाटलिपुत्र एक्सप्रेस

Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 02:37 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद से मुंबई और पुणे जाने वाले मुसाफिरों को अगले माह से परेशानी झेलनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इलाहाबाद होकर छत्रपति शिवाजी टर्मिनल जाने वाली मुंबई मेल और पुणे जाने वाली पाटलिपुत्र एक्सप्रेस के लिए इलाहाबाद जंक्शन पराया होने जा रहा है। इन दोनों ट्रेनों का संचालन रेलवे इलाहाबाद की बजाय छिवकी से करेगा। रेलवे के इस निर्णय से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ सकती है।
विज्ञापन


इलाहाबाद जंक्शन के विकल्प के रूप में छिवकी स्टेशन को विकसित करने का काम पिछले कुछ सालों से चल रहा है। इसी वजह से महानगरी एक्सप्रेस, मुंबई जनता एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, चंबल एक्सप्रेस कई माह पूर्व ही इलाहाबाद जंक्शन की बजाय छिवकी से संचालित हो रही है। अब इसी क्रम में रेलवे गाड़ी संख्या 12321/12322 हावड़ा-मुंबई मेल एवं 12149/12150 पुणे-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस को भी इलाहाबाद जंक्शन की बजाय छिवकी से चलाने जा रहा है। रेलवे का तर्क है कि जंक्शन पर ट्रेनों की भारी आवाजाही के मद्देनजर ही इन ट्रेनों को छिवकी शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


मूमन देखा गया है कि जंक्शन पर प्लेटफार्म खाली न मिलने की वजह ट्रेनें आउटर पर या फिर आसपास के स्टेशनों पर रोक ली जाती है। फिलहाल रेलवे की इस व्यवस्था से यात्रियों को जरूर परेशानी हो सकती है। क्योंकि मुंबई जाने वाली महानगरी, मुंबई जनता पहले ही छिवकी शिफ्ट की जा चुकी है। अब इसी क्रम में मुुंबई मेल और पाटलिपुत्र-पुणे एक्सप्रेस भी वहां शिफ्ट कर दी जा रही है। यात्रियों का कहना है कि छिवकी की इलाहाबाद तक आने का सिटी ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहतर नहीं है। ऐसे में पाटलिपुत्र एक्सप्रेस जो सुबह 5.30 बजे छिवकी पहुंचेगी उसे पकड़ने के लिए भी यात्रियों को सुबह के वक्त इलाहाबाद से वहां पहुंचने में दिक्कत हो सकती है। यही समस्या यहां रात के वक्त उतरने वाले यात्रियों को भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छिवकी में ट्रेनों के आने का यह रहेगा समय
12321 हावड़ा-मुंबई मेल    11.50-12.00    दो अप्रैल से
12322 मुंबई-हावड़ा मेल    20.00-20.10    दो अप्रैल  से
12150 पाटलिपुत्र-पुणे    05.30-05.40    चार अप्रैल से
12149 पुणे-पाटलिपुत्र    20.45-20.55    दो अप्रैल से
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed