फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cashier shot dead two lakhs near police station

थाने के निकट कैशियर को गोली मारकर दो लाख लूटे

Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Tue, 22 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cashier shot dead two lakhs near police station
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
बाइक सवार बदमाशों ने सोमवार दोपहर मऊआइमा थाने के निकट निजी फाइनेंस कंपनी के कैशियर को गोली मारकर दो लाख रुपये लूट लिए। कैशियर बाइक चला रहा था, जबकि मैनेजर पीछे रकम से भरा बैग लेकर बैठा था। लुटेरे बैग छीनकर तेज रफ्तार में प्रतापगढ़ की तरफ भाग गए। सिर पर गोली लगने से घायल कैशियर को अस्पताल भेजकर पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं।
विज्ञापन


मऊआइमा में इलाहाबाद-फैजाबाद मार्ग पर सोनाटा एग्रो फाइनेंस कंपनी की शाखा है। सोमवार दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे ब्रांच मैनेजर दिवाकर दो लाख रुपये लेकर कैशियर राम प्रवेश के साथ कस्बे में स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के लिए बाइक पर रवाना हुए। कैशियर बाइक चला रहा था, जबकि मैनेजर पीछे बैग थामकर बैठा था। मऊआइमा थाने के सामने से होकर वे सुल्तानपुर खास रेलवे क्रासिंग के पास पहुंचे तो बाइक की रफ्तार धीमी करनी पड़ी। तभी पीछे से बाइक सवार तीन बदमाश बगल में आए। एक बदमाश ने कैशियर पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली सिर को छूते निकल गई। वह बाइक समेत गिर गया। बदमाशों ने मैनेजर से बैग छीन लिया। वह बैग देकर वहां से दूर भाग गया। इसके बाद लुटेरे बाइक पर बैठकर आगे निकल गए। उधर से प्रतापगढ़ का रास्ता है।
विज्ञापन


निकट स्थित थाने से पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कैशियर राम प्रवेश को स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से डॉक्टरों ने उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। राम प्रवेश कोरांव के बभन पट्टी का रहने वाला है। खबर पाकर उसके परिवार के लोग भी अस्पताल आ गए। पुलिस ने आसपास लगे कई सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें बाइक पर लुटेरे भागते दिखे। पुलिस का अनुमान है कि प्रतापगढ़ के गिरोह ने यह वारदात अंजाम दी है। क्राइम ब्रांच भी धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed