{"_id":"613388a38ebc3e679c12b9be","slug":"cash-management-company-s-five-lakh-rupees-stolen-report-filed-against-cash-van-s-driver-and-guard","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश मैनेजमेंट कंपनी के पांच लाख रुपये चोरी, कैशवैन के चालक और गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश मैनेजमेंट कंपनी के पांच लाख रुपये चोरी, कैशवैन के चालक और गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 04 Sep 2021 08:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 04 Sep 2021 08:24 PM IST
सार
रिपोर्ट कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव शिवशरण पांडेय की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि 26 जून को कंपनी के दो कर्मचारी अंकित यादव व घनश्याम पटेल एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित एटीएम में कैश डालने पहुंचे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कर्नलगंज में कैश मैनेजमेंट कंपनी के पांच लाख रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है। सिक्योर वैल्यू इंडिया लिमिटेड की ओर से शक के आधार पर कैशवैन के ड्राइवर व गार्ड के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है।
रिपोर्ट कंपनी के सीनियर एग्जीक्यूटिव शिवशरण पांडेय की तहरीर पर दर्ज की गई है। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया है कि 26 जून को कंपनी के दो कर्मचारी अंकित यादव व घनश्याम पटेल एसबीआई मुख्य शाखा के पास स्थित एटीएम में कैश डालने पहुंचे थे। मशीन में कुल 25 लाख रुपये डाले जाने थे लेकिन कर्मचारियों की गलती से पांच लाख रुपये ड्राइवर सीट के पास छूट गए। दोनों कर्मचारियों के कैश लोडिंग के लिए जाने पर यह रकम ड्राइवर बबलू उर्फ बलराम यादव को मिल गई।
आरोप है कि उसने उक्त मशीन खराब कर दी जिससे अगले कई दिनों तक मशीन में कैश लोडिंग नहीं की जा सकी। काफी दिनों बाद मशीन ठीक होने पर कर्मचारी दोबारा पहुंचे तो उसमें पांच लाख रुपये कम मिले। एटीएम बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर ड्राइवर व गार्ड रामबहादुर पांडेय की भूमिका संदिग्ध मिली। यही नहीं पूछताछ करने पर वह आनाकानी भी करते रहे। कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।