फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cash from Mahant Narendra Giri room two gold found along with jewelry

Baghambari Math: महंत नरेंद्र गिरि के कमरे से नकदी और जेवर के साथ मिलीं सोने-चांदी की 17 ईंटें, उठे कई सवाल

Sun, 18 Sep 2022 06:02 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Sep 2022 06:02 AM IST
सार

mahant narendra giri news : महंत के कमरे में जिस स्थान पर गहने मिले, वहीं पर सोने व चांदी की ईटें भी रखी हुई थीं। इनमें सोने की दो और चांदी की कुल 17 ईंटें थीं। गहनों के साथ ही इन्हें भी वहां सुरक्षित रखा गया था। इसे देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दंग थे।

विज्ञापन
Cash from Mahant Narendra Giri room two gold found along with jewelry
Prayagraj News : बाघंबरी मठ गद्दी। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के बाघंबरी मठ स्थित कमरे से करोड़ों की नगदी और जेवर के साथ ही एक और चौंकाने वाली चीज मिली है। कमरे में सोने व चांदी की ईंटें भी मिली हैं। इसे लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन



सूत्रों का कहना है कि महंत के कमरे में जिस स्थान पर गहने मिले, वहीं पर सोने व चांदी की ईटें भी रखी हुई थीं। इनमें सोने की दो और चांदी की कुल 17 ईंटें थीं। गहनों के साथ ही इन्हें भी वहां सुरक्षित रखा गया था। इसे देखकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी दंग थे। फिलहाल यह नहीं पता चल सका कि महंत के कमरे में मिली इन ईटों का वजन कितना था, लेकिन माना जा रहा है कि इनकी कीमत लाखों में है। फिलहाल सीबीआई टीम ने नगदीए जेवर और प्रॉपर्टी के कागजातों की तरह इन ईटों को भी मठ प्रबंधन को सौंप दिया है। यह कार्रवाई पुलिस व प्रशासनिक अफसरों की मौजूदगी में हुई।

विज्ञापन

Cash from Mahant Narendra Giri room two gold found along with jewelry
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी में महंत नरेंद्र गिरि के सील कमरे को खोला गया। - फोटो : अमर उजाला।

...तो क्या सोने.चांदी की ईंटें भी मिलती थी दान में?
महंत के कमरे से करोड़ों की नगदी बरामद होने को लेकर पहले ही कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। अब सोने व चांदी की ईंटें मिलने की बात सामने आने के बाद तरह-तरह की अन्य चर्चाएं भी हैं। बड़ा सवाल यह है कि आखिर महंत के पास बेशकीमती ईटें कहां से आईं। क्या दान या चढ़ावे में नकदी की तरह सोने. चांदी की ईटें भी मिलती थीं। या फिर निवेश के उद्देश्य से इसे मठ प्रबंधन की ओर से क्त्रस्य किया गया।

Cash from Mahant Narendra Giri room two gold found along with jewelry
Prayagraj News : बाघंबरी गद्दी मठ में नरेंद्र गिरि के सील कमरे को खोला गया। - फोटो : अमर उजाला।

खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुए जिम्मेदार, गुपचुप तरीके से करते रहे इनकार
उधर मठ प्रबंधन महंत के कमरे से सोने और चांदी की ईटें बरामद होने की बात से इंकार करता रहा। हालांकि इस मामले में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं हुआ। बहुत कुरेदने पर मठ प्रबंधन से जुड़े एक वरिष्ठ संत ने कहा की सोने या चांदी की ईटें मिलने के बाबत उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन

Cash from Mahant Narendra Giri room two gold found along with jewelry
महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले में जांच करने के लिए सीबीआई टीम बाघंबरी मठ पहुंची। - फोटो : अमर उजाला

कमरे से मिले असलहों के संबंध में जांच जारी
महंत के कमरे से मिली दो रांइफलों के संबंध में पुलिस की जांच दूसरे दिन भी जारी रही। गौरतलब है कि ताला खुलने के दौरान नकदी, जेवर व अन्य सामान के साथ ही महंत के कमरे से दो राइफल और 13 कारतूस भी बरामद किए गए थे। इनमें ज्यादातर कारतूस 12 बोर के थे। इस मामले में पुलिस अफसरों ने कहा था की जांच पड़ताल की जा रही है कि महंत के नाम पर कितने शस्त्र लाइसेंस थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed