फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Cash and valuables stolen from advocate's chamber

Prayagraj News: अधिवक्ता के चैंबर से नकदी और सामान चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Cash and valuables stolen from advocate's chamber
अल्लापुर में अधिवक्ता के चैंबर से चोरों ने 40 हजार रुपये नकद, कंप्यूटर, सीसीटीवी मॉनिटर, किताबें, चांदी का चम्मच, पीतल-तांबे के बर्तन, मोबाइल चार्जर और पावर बैंक समेत अन्य सामान समेट लिया। चैंबर में तोड़फोड़ की। अधिवक्ता का आरोप है कि चोरों ने वहां शराब, सिगरेट और गांजा का सेवन किया। जॉर्जटाउन पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 17 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह अल्लापुर स्थित अपने चैंबर को बंद कर घर चले गए थे। 18 अगस्त को दोपहर और शाम को कार्यालय जाने का प्रयास किया, लेकिन तिरंगा तिराहा से आगे सड़क पर जलभराव होने के कारण वह चैंबर तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

19 अगस्त की सुबह जलभराव के बीच वह चैंबर पहुंचे तो मुख्य दरवाजा खुला मिला। अंदर जाने पर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। मुख्य कमरे में रखा प्रिंटर और वाई-फाई उपकरण टूटे थे और सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed