फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case registered against three including CEO of helicopter company, allegation of violation of contract terms

Mahakumbh : हेलीकॉप्टर कंपनी के सीईओ समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अनुबंध की शर्तों के उल्लंघन का आरोप

Thu, 16 Jan 2025 04:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 16 Jan 2025 04:07 PM IST
सार

निदेशालय को प्राप्त सूचना के अनुसार, कंपनी ने निदेशालय को बिना सूचना दिए/अनुमति प्राप्त किए ही अपने हेलीकाॅप्टर को किसी अन्य काम से अयोध्या भेज दिया। यह अनुबन्ध की शर्तों एवं प्रतिबन्धों का उल्लंघन है। फर्म द्वारा किए गए इस कृत्य से शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ जो किसी भी प्रकार से अक्षम्य है।

विज्ञापन
Case registered against three including CEO of helicopter company, allegation of violation of contract terms
मकर संक्रांति पर श्रद्धालुओं के ऊपर हेलीकटप्टर से पुष्पवर्षा की गई। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पौष पूर्णिमा के दिन तय समय पर पुष्पवर्षा नहीं करने के मामले में प्रदेश सरकार की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रकरण में हेलीकॉप्टर कंपनी के सीईओ समेत तीन अधिकारियों के खिलाफ अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मेला कोतवाली में यह एफआईआर नागरिक उड्डयन विभाग उत्तर प्रदेश ने लिखाई है।विभाग के प्रबंधक परिचालन केपी. रमेश की ओर से इस मामले में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस को बताया कि महाकुंभ मेला के प्रत्येक शाही स्नान में विगत आयोजन की भांति पुष्पवर्षा कराए जाने के लिए मेसर्स हेरीटेज एविएशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से 13 व 14 जनवरी 2025 के लिए शर्तों एवं प्रतिबन्धों के साथ हेलीकॉप्टर सेवा के लिए अनुबंध किया गया है। इसी के क्रम में कंपनी ने प्रयागराज में अपना एक हेलीकाॅप्टर पोजीशन कराया।
विज्ञापन


आरोप है कि निदेशालय को प्राप्त सूचना के अनुसार, कंपनी ने निदेशालय को बिना सूचना दिए/अनुमति प्राप्त किए ही अपने हेलीकाॅप्टर को किसी अन्य काम से अयोध्या भेज दिया। यह अनुबन्ध की शर्तों एवं प्रतिबन्धों का उल्लंघन है। फर्म द्वारा किए गए इस कृत्य से शासकीय कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हुआ जो किसी भी प्रकार से अक्षम्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेला कोतवाली पुलिस ने इस मामले में कंपनी के सीईओ रोहित माथुर, प्रबंधक परिचालन परम और पायलट कैप्टन पुनीत खन्ना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। फिलहाल इस मामले में पुलिस अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।

दूसरी कंपनी का हेलीकॉप्टर बुलाकर शाम को कराई गई थी पुष्पवर्षा

सूत्रों का कहना है कि अनुबंधित कंपनी की ओर से हेलीकॉप्टर अयोध्या भेजे जाने के कारण पौष पूर्णिमा के दिन सुबह के समय पुष्पवर्षा नहीं कराई जा सकी थी। बाद में दूसरी कंपनी का हेलीकॉप्टर बुलाया गया और फिर शाम को पुष्पवर्षा कराई गई। इस मामले को शासन ने बेहद गंभीरता से लिया और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। जिस पर मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed