फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case registered against former SP candidate on the basis of social media post, police engaged in investigation

Prayagraj : सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर पूर्व सपा प्रत्याशी पर हुआ केस दर्ज, छानबीन में जुटी पुलिस

Thu, 22 Aug 2024 02:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 22 Aug 2024 02:56 PM IST
सार

नीवा चौकी प्रभारी कुलदीप उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल पर यह संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में राइफल लेकर निगम की टीम के समक्ष जाती हुई जेसीबी की ओर दौड़ते हुए जाने के संबंध में सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइड एक्स पर पोस्ट किया गया है।
 

विज्ञापन
Case registered against former SP candidate on the basis of social media post, police engaged in investigation
बंदूक लेकर दौड़ने का वायरल वीडियो। - फोटो : Amar ujala

विस्तार

धूमनगंज के प्रीतम नगर में पार्क से अवैध कब्जा हटाने पहुंची नगर निगम की टीम से झड़प के बाद फूलपुर लोकसभा सीट से पूर्व सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य पर लोकसेवक पर हमले के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने घटना के वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट को संज्ञान लेकर जांच में पाए तथ्यों के आधार पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


नीवा चौकी प्रभारी कुलदीप उपाध्याय ने तहरीर देकर बताया है कि सोशल मीडिया के माध्यम से मोबाइल पर यह संदेश प्राप्त हुआ, जिसमें एक व्यक्ति हाथ में राइफल लेकर निगम की टीम के समक्ष जाती हुई जेसीबी की ओर दौड़ते हुए जाने के संबंध में सोशल मीडिया नेटवर्किंग साइड एक्स पर पोस्ट किया गया है।
विज्ञापन


जांच से पाया गया कि अमरनाथ मौर्य ने हाथ में राइफल लेकर निगम की टीम रोका और सरकारी कार्य में बाधा डाला। मौर्य के साथ कुछ अन्य लोग भी थे। इसी आधार पर केस दर्ज किया गया है। प्रभारी अमर नाथ राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

घटना मंगलवार दोपहर ढाई बजे के करीब हुई थी। यहां निगम की टीम विवेकानंद पार्क से अवैध कब्जा हटाने पहुंची थी। टीम ने जेसीबी चलवाकर पार्क में पड़े मलबे को हटवाया। आरोप है कि इसी दौरान पूर्व सपा प्रत्याशी समर्थकों संग पहुंच गए और निगमकर्मियों से उलझ गए। अफसर जाने लगे तो उन्हें राइफल लेकर खदेड़ लिया। मामले में देर रात एफआईआर दर्ज कर ली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed