फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case registered against former MLA Vijay Mishra nephew Manish for having assets disproportionate

Prayagraj : पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष पर आय से अधिक संपत्ति पर केस दर्ज, शासन के आदेश पर कार्रवाई

Sat, 24 May 2025 03:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 24 May 2025 03:23 PM IST
सार

ज्ञानपुर से विधायक रह चुके बाहुबली विजय मिश्र के भतीजे मनीष मिश्र की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ब्लॉक प्रमुख रहने के दौरान आय से अधिक संपत्ति खर्च करने के मामले में शासन के आदेश पर सीओ ने मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
Case registered against former MLA Vijay Mishra nephew Manish for having assets disproportionate
मनीष मिश्र, पूर्व ब्लॉक प्रमुख डीघ। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज। पूर्व विधायक विजय मिश्रा के भतीजे मनीष मिश्रा पर विजिलेंस की टीम ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मुकदमा दर्ज किया है। जांच में पता चला कि मनीष ने भदोही जनपद के डीघ विकास खंड का ब्लॉक प्रमुख रहते हुए अपनी आय के सापेक्ष कुल 9,75,82,848 रुपये अधिक खर्च किया है। मई वर्ष 2023 से इसकी जांच चल रही थी। सीओ अशोक कुमार वर्मा की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन


हंडिया के ग्राम सराय सिविल (खपटिहा) के रहने वाले मनीष मिश्रा वर्ष 2021 में भदाेही जिले के डीघ से ब्लॉक प्रमुख रह चुके हैं। आरोप लगा था कि अपने कार्यकाल के दौरान इनके पास आय से अधिक संपत्ति है। इसकी जांच पहले वाराणसी विजिलेंस के पास थी। 19 मई 2023 से इसकी खुली जांच शुरू हुई। बीते 28 जनवरी 2025 को शासन को जांच रिपोर्ट सौंपी गई। इसमें पाया गया कि अपने कार्यकाल के दौरान मनीष ने अपनी आय के सभी वैध स्रोतों से कुल 33,74,778 रुपये अर्जित किया। लेकिन, इस अवधि में उन्होंने भरण- पोषण पर कुल 10 करोड़ नौ लाख,57 हजार 626 रुपये खर्च किया है।
विज्ञापन


ऐसे में अपनी आय के सापेक्ष कुल नौ करोड़,75 लाख 82 हजार 848 रुपये अधिक खर्च करना पाया गया है। इसे लेकर मनीष मिश्रा से जवाब भी मांगा गया, लेकिन उनकी तरफ से कोई कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिल सका। बहरहाल, शासन के आदेश पर सीओ अशोक कुमार वर्मा की शिकायत पर विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भदोही के अलावा अन्य जनपदों में भी संपत्ति

विजिलेंस के एक अफसर ने बताया कि जांच में पता चला है कि मनीष की भदोही में कई संपत्तियां हैं। इसके अलावा अन्य जनपदों में भी संपत्ति के बारे में पता चला है। अफसरों ने बताया कि मामले की विवेचना पूरी होने के बाद मनीष मिश्रा से पूछताछ की जाएगी। बता दें कि मौजूदा समय मनीष मिश्रा जेल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed