Prayagraj : सब्जी विक्रेता को पीटकर लूट ले गए टमाटर, पिता-पुत्र समेत तीन पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Tomato : थाना क्षेत्र के कुसुमीपुर गांव में तीन दिन पहले महिला सब्जी विक्रेता, उसके ससुर और बेटे को मारपीटकर चार किलो टमाटर लूट मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। टमाटर लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना क्षेत्र के कुसुमीपुर गांव में तीन दिन पहले महिला सब्जी विक्रेता, उसके ससुर और बेटे को मारपीटकर चार किलो टमाटर लूट मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। टमाटर लूट के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
झूंसी थाना क्षेत्र के कुसुमीपुर गांव की महिला सब्जी विक्रेता संतोषी देवी गांव में ही ठेले पर सब्जी बेचती है। शुक्रवार की देर शाम को तकरीबन नौ बजे गांव का पंकज यादव वहां पहुंचा और टमाटर का भाव पूछा। युवक पंकज ने संतोषी देवी से दस रुपये का टमाटर मांगा। इस पर सब्जी विक्रेता ने कहा कि टमाटर 120 रुपये किलो है। इतने में तो दस ग्राम भी टमाटर नहीं मिलेगा।
आरोप है कि इसके बाद पंकज गालीगलौच करने लगा। बाद में परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे तथा सब्जी विक्रेता संतोष देवी, बेटे विपिन कुशवाहा और ससुर जीतलाल कुशवाहा को लाठी-डंडे से पीटकर जख्मी कर दिया। विपिन के हाथ में दांत भी काटा गया। आरोप है कि साथ ही तकरीबन चार किलो टमाटर भी लूट ले गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची और तफ्तीश की।
शनिवार की रात पुलिस ने महिला सब्जी विक्रेता संतोषी देवी की तहरीर पर मुख्य आरोपी पंकज यादव,पिता पृथ्वीराज यादव तथा भाई जसवीर यादव के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया। रविवार को मुख्य आरोपी पंकज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया था। घटना से गांव की बस्ती में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही। साथ ही मौके पर ग्रामीण भी जुट गए थे।