फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case on SDO in the death of a young man from the current

करंट से मौत में एसडीओ पर केस

Mon, 02 Dec 2019 01:51 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Case on SDO in the death of a young man from the current
प्रयागराज। तिलक नगर में 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत मामले में परिजनों ने एसडीओ पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट मृतक के पिता शिवकरन यादव निवासी रायबरेली की ओर से दर्ज कराई गई है। उसने तहरीर देकर पुलिस का बताया है कि उसका बेटा सुनील तिलक नगर निवासी कमलाकर सिंह के घर में घरेलू कामकाज करता था। 27 नवंबर को शाम पांच बजे सफाई करने के बाद वह छत पर कूड़ा फेंकने गया था। तभी बगल से गुजरी 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तहरीर में संबंधित एसडीओ पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। जार्जटाउन पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed