फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of stampede in Rahul-Akhilesh's meeting: MLC Dr. Man Singh said - outsiders had attended the meeting.

राहुल-अखिलेश की सभा में भगदड़ का मामला : एमएलसी डॉ. मान सिंह बोले- सभा में शामिल हो गए थे बाहरी लोग

Sun, 19 May 2024 07:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 19 May 2024 07:42 PM IST
सार

समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. मान सिंह ने कहा कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के पड़िला में गठबंधन के प्रत्याशी अमर नाथ सिंह मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को भाजपा पचा नहीं पाई।

विज्ञापन
Case of stampede in Rahul-Akhilesh's meeting: MLC Dr. Man Singh said - outsiders had attended the meeting.
भगदड़ मचने के बाद मंच पर बाततीच करते राहुल गांधी और अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज के पड़िला में मची भगदड़ के लिए समाजवादी पार्टी ने प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया है। समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉ. मान सिंह ने कहा कि वहां पर्याप्त पुलिस फोर्स नहीं उपलब्ध करवाई गई, जबकि वहां से कुछ किलोमीटर दूर सीएम योगी की सभा में पुलिस के इंतजाम थे। एमएलसी के साथ सपा प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य ने आरोप लगाया कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा के इशारे पर जनसभा में कुछ बाहरी लोग भी पहुंच गए थे। जिन्होंने सभा को डिस्टर्ब करने का प्रयास किया।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार रात संवाददाताओं से बातचीत में डॉ. मान सिंह ने कहा कि फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के पड़िला में गठबंधन के प्रत्याशी अमर नाथ सिंह मौर्य के समर्थन में आयोजित जनसभा में उमड़े जन सैलाब को भाजपा पचा नहीं पाई। जनता जोश में बेकाबू हो गई जिसे प्रशासन संभाल नहीं पाया। कहा कि अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी को सुनने के लिए लाखों की संख्या में जुटे बेरोजगारों, किसानों, महंगाई से परेशान आम जन में भाजपा सरकार के खिलाफ बहुत आक्रोश है। आज यह फूलपुर की जनसभा में देखने को मिला।
विज्ञापन


सपा नेताओं ने यह भी कहा कि थोड़ी ही दूर पर मुख्यमंत्री की सभा में भीड़ न होने के बाद भी हजारों की संख्या में पुलिस तैनात थी जबकि राष्ट्रीय स्तर के नेताओं अखिलेश यादव एवं राहुल गांधी की जनसभा में हुजूम उमड़ने के बाद भी गिनती के पुलिस वाले तैनात रहे। विपक्ष के नेताओं की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करना भाजपा सरकार को महंगा पड़ेगा। जनता इसका जवाब आने वाले 25 मई को जरूर देगी। इस दौरान गंगापार अध्यक्ष अनिल यादव, विधायक विजमा यादव, दान बहादुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा में कई बार घूमा अखिलेश का हेलीकॉप्टर

पड़िला से सभा न हो पाने के बाद पहले राहुल गांधी को हेलीकॉप्टर वहां से उड़ा। उसके बाद वहां से अखिलेश का हेलीकॉप्टर उड़ा। हेलीकॉप्टर तक उन्हें छोड़ने गए सपा एमएलसी डा. मान सिंह ने कहा कि रैली में उमड़ी भीड़ से अखिलेश यादव खुश दिखे। बाद में जब उनका हेलीकॉप्टर वहां से उड़ा तो उसने रैली स्थल के कई चक्कर लगाए। इस दौरान अखिलेश का हेलीकॉप्टर से रैली में उमड़ी भीड़ का अभिवादन भी हाथ हिलाकर किया।

राहुल गांधी ने हैलीपेड पर पहुंचे युवक को लगाया गले

राहुल गांधी का जब हेलीकॉप्टर जब पड़िला स्थित हैलीपैड पर उतरा तो वहां काफी संख्या में युवा उनके समर्थन में नारेबाजी करते रहे। इस दौरान एक उत्साही युवा उनकी तरफ भागकर गया। उसे पहले सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन राहुल ने उन्हें रोक दिया। उस युवक को उन्होंने वहां गले भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed