फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of death of two students in Prayagraj IIIT, angry students protested

Prayagraj: IIIT के दो छात्रों की मौत का मामला... निदेशक कार्यालय घेरकर बैठे भड़के छात्र, जमकर किया हंगामा

Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 31 Mar 2025 12:30 AM IST
सार

छात्रों का आरोप था कि फैकल्टी की अनुशासन के नाम पर उत्पीड़न ही राहुल की मौत का कारण है। वहीं, अखिल की जान समय पर मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण हुई।

विज्ञापन
Case of death of two students in Prayagraj IIIT, angry students protested
राहुल और अखिल की मौत के बाद छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च - फोटो : स्वयं

विस्तार

ट्रिपलआईटी में शनिवार को दो साथियों की मौत से भड़के छात्रों ने जमकर हंगामा किया। संस्थान प्रशासन पर अनुशासन के नाम पर उत्पीड़न, छात्र सुविधाओं में बदहाली का आरोप लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


रात में 12 बजे से सुबह छह घंटे तक हंगामा करने के बाद शाम को एक बार फिर वह विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कैंडल मार्च निकालने के बाद उन्होंने निदेशक कार्यालय पर धरना शुरू कर दिया, जो रात 11 बजे खबर लिखे जाने तक जारी था।
विज्ञापन


छात्रों का आरोप था कि फैकल्टी की अनुशासन के नाम पर उत्पीड़न ही राहुल की मौत का कारण है। वहीं, अखिल की जान समय पर मेडिकल सुविधा न मिलने के कारण हुई। इसी को लेकर छात्र सुबह तक प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाम छह बजे से छात्र फिर से एकजुट होकर मांगों के साथ कैंडल मार्च निकाला और देर रात तक निदेशक कार्यालय पर धरना देते रहे। छात्र राहुल और अखिल की मौत के बाद रविवार को निदेशक के कार्यालय में देर रात तक हंगामा चलता रहा।

छात्र साथी के परिवार के लिए कॉलेज में एक नौकरी, मुआवजा और परिवार के लिए आजीवन स्वास्थ्य बीमा की मांग करते हुए देर रात तक डटे रहे।अवकाश पर होने के कारण निदेशक प्रो. मुकुल शरद सुतावने अपने गृह जनपद पुणे में थे।

सूचना पाकर वह फ्लाइट से पहले वाराणसी और वहां से सड़क मार्ग से देर रात ट्रिपलआईटी पहुंचे। कॉलेज पहुंचते ही उन्होंने छात्रों को अपने कार्यालय में वार्ता के लिए बुलाया। छात्रों का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे वार्ता करने पहुंचा, जबकि अन्य छात्र धरने पर बैठे रहे।


छात्रों और निदेशक के बीच तकरीबन दो घंटे तक वार्ता होती रही लेकिन छात्रों को कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला। कई बार छात्रों ने तल्ख लहजे में गुस्सा भी जाहिर किया। छात्रों ने कहा कि राहुल और अखिल की मौत के लिए ट्रिपलआईटी प्रशासन की जिम्मेदारी तय की जाएगी और संबंधित अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए कार्रवाई की जाए।


यह भी पढ़ें: Prayagraj : ट्रिपलआईटी के हॉस्टल के चौथी मंजिल से बीटेक के छात्र ने कूदकर दी जान, नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed