फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case of attack on conductor with chapad B.Tech student was upset due to insult in front of fellow students

Prayagraj: सहपाठी छात्राओं के सामने बेइज्जती से बौखलाया था बीटेक छात्र लारेब, उठाया खौफनाक कदम

Sat, 25 Nov 2023 01:02 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Nov 2023 01:02 PM IST
सार

आरोपी छात्र ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले वह बस से कॉलेज जा रहा था। साथ में सहपाठी छात्राएं भी थीं। इसी दौरान टिकट के पैसों को लेकर उसका परिचालक हरिकेश से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि कॉलेज की छात्राओं के सामने ही परिचालक ने उसे भला-बुरा कहते हुए अपमानित किया।

विज्ञापन
Case of attack on conductor with chapad B.Tech student was upset due to insult in front of fellow students
मुठभेड़ में घायल लारेब हाशमी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

औद्योगिक क्षेत्र में बस परिचालक पर चापड़ से हमला करने का आरोपी बीटेक छात्र सहपाठी छात्राओं के सामने हुई बेइज्जती से बौखलाया था। तीन दिन पहले बस में यह घटना हुई थी। इसके बाद से उसके सिर पर खून सवार था और वह परिचालक से बदला लेने की फिराक में था।

विज्ञापन


उसने पुलिस को बताया कि तीन दिन पहले वह बस से कॉलेज जा रहा था। साथ में सहपाठी छात्राएं भी थीं। इसी दौरान टिकट के पैसों को लेकर उसका परिचालक हरिकेश से विवाद हो गया। आरोप लगाया कि कॉलेज की छात्राओं के सामने ही परिचालक ने उसे भला-बुरा कहते हुए अपमानित किया।
विज्ञापन


इसी बेइज्जती का बदला लेने के लिए वह मौके की तलाश में था और शुक्रवार को मौका पाते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया। उधर, घटना से नाराज शांतिपुरम-रेमंड रूट की अन्य ई-बसों के चालकों व परिचालकों ने सवारियों को रास्ते में ही उतारकर विरोध जताया और थाने के पास ही बसें खड़ी कर दीं। यह भी पता चला है कि आरोपी छात्र के पिता मो. यूनुस पोल्ट्री फार्म चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छिपाकर रखी थी पिस्टल, पुलिसकर्मियों पर झोंका फायर
पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिए जाने के बाद पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना के बाद भागते वक्त उसने चापड़ रास्ते में झाड़ियों में छिपा दिया था। शाम को करीब 8:30 बजे औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुभाष सिंह व अन्य पुलिसकर्मी उसे लेकर चापड़ बरामद करने के लिए जा रहे थे। चांडी रोड कछार के पास पहुंचकर आरोपी ने बताया कि उसने चापड़ झाड़ियों में छिपाया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी चापड़ निकालने के लिए झुका और वहां छिपाकर रखी पिस्टल निकालकर पुलिसकर्मियों पर फायर झोंक दिया। इसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए और उनकी ओर से आत्मरक्षा के लिए फायर किया गया। इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। इसके बाद उसे कॉल्विन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed