{"_id":"60c4e6f98ebc3e8bac4a53ca","slug":"case-of-allegation-of-rape-in-srn-statement-of-medical-staff-finally-recorded","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसआरएन में दुष्कर्म के आरोप का मामला : आखिरकार दर्ज हुआ चिकित्सा स्टाफ का बयान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआरएन में दुष्कर्म के आरोप का मामला : आखिरकार दर्ज हुआ चिकित्सा स्टाफ का बयान
Sat, 12 Jun 2021 10:25 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
जांच-सांकेतिक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसआरएन में भर्ती मिर्जापुर की युवती से दुष्कर्म आरोप मामले में आखिरकार कार्रवाई आगे बढ़ी। पुलिस ने कथित घटना के वक्त ड्यूटी में मौजूद चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया। हालांकि अभी संबंधित सभी स्टाफ का बयान नहीं हो पाया है। शेष का बयान भी जल्द ही दर्ज किया जाएगा। युवती की आठ जून को इलाज के दौरान मौत के बाद कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी।
एक दिन पहले तक पुलिस यह कहती रही थी कि चिकित्सा स्टाफ की जानकारी न मिलने के कारण उनका बयान नहीं दर्ज किया जा सका। जबकि अस्पताल एसआईसी डॉ. अजय सक्सेना ने बताया था कि स्टाफ के नाम के साथ ही जांच रिपोर्ट भी पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। आखिरकार शनिवार को पुलिस ने ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सा स्टाफ का बयान दर्ज किया।
सूत्रों का कहना है कि फिलहाल दो ही चिकित्सा स्टाफ का बयान शनिवार को लिया जा सका। शेष का बयान भी जल्द ही दर्ज किया जाएगा। उधर मुकदमा वादी से भी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो व पीड़िता के कथित बयान संबंधित नोट भी मांगा गया है। मामले में पुलिस अफसर ज्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं। सीओ कोतवाली सत्येंद्र प्रसाद तिवारी का कहना है कि विवेचना जारी है। साक्ष्य संकलन समेत अन्य कार्रवाई में पुलिस जुटी है।