फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against uncle's son including brother in case of suicide of real estate businessman

रियल स्टेट कारोबारी के आत्महत्या के मामले में भाई समेत मामा के लड़के के खिलाफ दर्ज किया केस

Sat, 28 Aug 2021 11:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 28 Aug 2021 11:00 PM IST
सार

बता दें कि गंगोत्री नगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अनूप कुमार जायसवाल ने नए यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह अनूप का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। अनूप बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकाले थे। नए पुल पर उनकी स्कूटी, मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद हुआ। 

विज्ञापन
Case filed against uncle's son including brother in case of suicide of real estate businessman
Prayagraj News : रियल स्टेट कारोबारी अनूप कुमार जायसवाल। - फोटो : प्रयागराज

विस्तार

रियल स्टेट कारोबारी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने भाई और मामा के लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। रियल स्टेट कारोबारी ने अपने सुसाइ़ड नोट में इन दोनों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था और लिखा था कि वह आत्महत्या नहीं कर रहा है बल्कि उसकी हत्या की जा रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि गंगोत्री नगर के रहने वाले प्रापर्टी डीलर अनूप कुमार जायसवाल ने नए यमुना पुल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। शुक्रवार सुबह अनूप का शव यमुना नदी से बरामद किया गया। अनूप बृहस्पतिवार सुबह अपने घर से निकाले थे। नए पुल पर उनकी स्कूटी, मोबाइल व सुसाइड नोट बरामद हुआ। बलुआघाट निवासी अनूप कुमार जायसवाल (45) करीब पंद्रह साल से नैनी के गंगोत्री नगर में रहते थे। उनका आरव इंफ्रा डेवलपमेंट लिमिटेड के नाम से प्रापर्टी डीलिंग की फर्म है। बृहस्पतिवार सुबह वह परिजनों को यह बताकर निकले थे कि वह मनकामेश्वर मंदिर दर्शन करने जा रहे है।
विज्ञापन


काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने इनकी खोज बीन शुरू की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। उनका मोबाइल भी नहीं उठ रहा था। अनहोनी की आशंका से परिजन नैनी कोतवाली पहुंचे। यहां उनके कारोबार में पार्टनर अनितेश सिंह ने उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई। देर शाम उनकी स्कूटी नए यमुना पुल पर लवारिस हालत में पड़ी मिली। स्कूटी में उनका मोबाइल फोन व एक सुसाइट नोट भी था। जानकारी पर नए यमुना पुल पर परिजन व पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस स्कूटी व मोबाइल को कब्जे में लेकर नैनी कोतवाली ले आई। सुसाइड नोट में कारोबार को लेकर परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। शुक्रवार सुबह नदी में जल पुलिस की मदद से खोजबीन शुरू हुई तो उनका शव बरामद हो गया। जानकारी होने पर उनके घर में कोहराम मच गया। पत्नी ज्योति को व बेटे शाश्वत व बेटी महक को रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें कारोबार को लेकर परिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। मामले की जांच  की जा रही है। संवाद

 

क्या लिखा था सुसाइड नोट में
दो करीबी रिश्तेदारों पर लगाया आरोप, लिखा ‘ आत्महत्या नहीं हत्या हो रही है मेरी’
अनूप की स्कूटी से सुसाइड नोट मिला है जिसमें लिखा है कि ‘मैं बहुत मजबूर होकर यह कदम उठा रहा हूं। मैं आत्महत्या नहीं मेरी हत्या की जा रही है।’ इससे बाद उन्होंने अपने दो बेहद करीब रिश्तेदारों के नाम लिखकर बताया है कि इन्हीं दोनों की वजह से। पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed