फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against three including SP District President for threatening the advocate of the case

प्रतापगढ़ : मुकदमे के पैरोकार को धमकाने पर सपा जिलाध्यक्ष समेत तीन पर मुकदमा

Sun, 05 Nov 2023 04:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 05 Nov 2023 04:21 PM IST
सार

फूलचंद्र का आरोप है कि वह शुक्रवार को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने निकला था। लौटते समय अंजनी पुल के पास पीछे से काली बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उसे किसी से बात करने के लिए फोन थमाया।

विज्ञापन
Case filed against three including SP District President for threatening the advocate of the case
गुलशन यादव, सपा नेता। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नरसिंहगढ़ निवासी फूलचंद्र साेनकर उर्फ बुच्चा को मुकदमे की पैरवी न करने के लिए धमकाने के आरोप में सपा के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गुलशन यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन

फूलचंद्र का आरोप है कि वह शुक्रवार को अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण देने निकला था। लौटते समय अंजनी पुल के पास पीछे से काली बाइक सवार दो अज्ञात लोगों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए उसे किसी से बात करने के लिए फोन थमाया। फोन पर बात करने वाले ने खुद को कुंडा का पूर्व चेयरमैन व सपा का कार्यवाहक जिलाध्यक्ष बताते हुए पूर्व में दर्ज कराए गए मुकदमे की पैरवी बंद करने की धमकी दी। चेताया कि ऐसा न करने पर परिवार को भी खामियाजा भुगतना होगा।

विज्ञापन

फूलचंद्र की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार दो अज्ञात और गुलशन यादव पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। कुंडा कोतवाल कमलेश पाल ने बताया कि जांच के बाद हकीकत का पता चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी राजनीति बचाने के लिए कुछ लोग साजिश के तहत मुकदमा दर्ज करा रहे हैं। वह हर जांच के लिए तैयार हैं। -गुलशन यादव, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सपा
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed