फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against the person who threatened regarding Mahakumbh

Prayagraj : महाकुंभ को लेकर धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज, मेला क्षेत्र के कोतवाली थाने में लिखी गई रिपोर्ट

Wed, 01 Jan 2025 06:07 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jan 2025 06:07 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर धमकी देने का मामला एक दिन पहले आया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई थी। मेला पुलिस के साथ ही साइबर थाना पुलिस को भी इसकी जांच पड़ताल में लगाया गया था। मामला महाकुंभ मेेले से जुड़ा होने के कारण मेला कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन
Case filed against the person who threatened regarding Mahakumbh
महाकुंभ की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ में आतंकी वारदात की धमकी देने वाले इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कर लिया गया। मेला क्षेत्र स्थित कोतवाली थाने में यह एफआईआर दर्ज की गई है। फिलहाल दूसरे दिन भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका है। पुलिस उसके आईपी एड्रेस को ट्रेस करने में जुटी है।

विज्ञापन

एक दिन पहले यह मामला सामने आया था। जिसके बाद पुलिस विभाग में भी खलबली मच गई थी। मेला पुलिस के साथ ही साइबर थाना पुलिस को भी इसकी जांच पड़ताल में लगाया गया था। मामला महाकुंभ मेेले से जुड़ा होने के कारण मेला कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई।

विज्ञापन


प्रभारी धर्मेंद्र कुमार राय की तहरीर पर यह मुकदमा दर्ज किया गया। इसमें आईटी एक्ट के साथ ही अन्य धाराएं लगाई गई हैं। उधर आरोपी इंस्टाग्राम यूजर ने अपने अकाउंट से महाकुंभ काे लेकर धमकी देने से संबंधित पोस्ट भी डिलीट कर दिया है। एसएसपी कुंभ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि जांच कराई जा रही है। पता लगाया जा रहा है कि अकाउंट किस आईपी एड्रेस के जरिए बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खुद को बिहार के पूर्णिया का बताया था

एक दिन पहले नसर पठान के नाम से बने इंस्टाग्राम अकाउंट से दोपहर 3:14 पर एक पोस्ट किया गया। इसमें एक समुदाय को लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया। साथ ही महाकुंभ में आतंकी वारदात करने की भी धमकी दी गई। एक अन्य यूजर के पूछने पर युवक ने खुद को भवानीपुर, पूर्णिया (बिहार) का रहने वाला बताया।

यूपी 112 मुख्यालय से भेजा गया पत्र

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यूपी 112 की ओर से भी संज्ञान लिया गया है। इस संबंध में यूपी 112 मुख्यालय से पुलिस आयुक्त प्रयागराज व एसएसपी कुंभ को पत्र भेजकर संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के साथ उस एक्स अकाउंट की भी जानकारी साझा की गई, जिसने धमकी भरे पोस्ट के स्क्रीनशॉट को वायरल करते हुए शिकायत की। पत्र में कार्रवाई की अपेक्षा की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed