फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case filed against nine people including Apna Dal S MLA, FIR lodged for illegal occupation and extortion

Prayagraj : अपना दल एस विधायक समेत नौ के खिलाफ मुकदमा दर्ज, अवैध कब्जे, रंगदारी मांगने में एफआईआर

Sat, 22 Mar 2025 10:05 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 22 Mar 2025 10:05 PM IST
सार

बारा विधासनभा से अपना दल(एस) विधायक वाचस्पति समेत नौ के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वादी शाह फैसल का आरोप है कि आरोपियों ने उसकी जमीन अवैध तरीके से कब्जा ली और जमीन छोड़ने के एवज में 20 लाख रंगदारी मांगी।

विज्ञापन
Case filed against nine people including Apna Dal S MLA, FIR lodged for illegal occupation and extortion
डॉ. वाचस्पति सरोज, विधायक बारा प्रयागराज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

बारा विधासनभा से अपना दल(एस) विधायक वाचस्पति समेत 10 के खिलाफ धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वादी शाह फैसल ने अवैध तरीके से जमीन कब्जाने, 20 लाख रंगदारी मांगने व धोखाधड़ी के अलावा मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर धूमनगंज पुलिस ने यह कार्रवाई की है। मरियाडीह निवासी वादी ने बताया कि वह पोंगहट बम्हरौली स्थित जमीन का सहस्वामी है। आरोप है कि फहीम निवासी करेली व उदय यादव निवासी मुंडेरा भूमाफिया व अतीक अहमद गैंग के लोग हैं। उन्होंने अपने साथियों संग मिलकर पोंगहट, बम्हरौली में अवैध प्लाॅटिंग की है।

विज्ञापन


आसपास ग्रामसभा के रास्ता, नाला बंजर आदि की भूमि पर कब्जा कर निर्माण कराया है। आरोपी उसकी जमीन पर भी जबरन कब्जा कर निर्माण करने लगे तो उसने सीआरओ को प्रार्थनापत्र देकर अपनी जमीन चिह्नित कराई। इसके बाद भी उसकी जमीन पर अवैध कब्जाकर निर्माण कराया जाना जारी रहा। जमीन छोड़ने के बदले उससे 20 लाख रंगदारी मांगी गई। पांच अक्तूबर 2024 को तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र देकर लौटते वक्त शाम छह बजे मुंडेरा मंडी गेट के पहले 5-6 अज्ञात लोगों ने गालीगलौज व मारपीट की। साथ ही शिकायत संबंधी फाइल छीन ली।

विज्ञापन
Trending Videos

नामजद आरोपियों में माफिया अतीक के कई करीबी भी शामिल

जाते-जाते धमकी दी कि फहीम आदि के खिलाफ शिकायत बंद कर दो नहीं तो जान से मारे जाओगे। उसी समय चौकी में सूचना दिया, मौके पर पुलिस भी आई लेकिन शिकायत दर्ज नहीं की गई। इसके बाद पुलिस आयुक्त व थाना प्रभारी से भी शिकायत करने का कोई फायदा नहीं हुआ। आरोप है कि इस प्रकरण में गलत तरीके से जमीन का क्रय विक्रय करने, बंजर जमीन पर कब्जा कर बेचने के फलस्वरूप धोखाधड़ी में वाचस्पति, अरविंद केसरवानी, प्रमोद केसरवानी, जैद खालिद व उसका भाई जसीम, अमित कुमार शुक्ला व विकास सिंह के अलावा एक अन्य भी शामिल हैं। इन सभी ने एकराय होकर रकबे से अधिक बैनामा कर ग्रामसभा, बंजर, नाला सहित उसकी खुद की जमीन में कब्जा देकर धोखाधड़ी की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed