{"_id":"5e06600d8ebc3e87aa2c1abe","slug":"case-filed-against-five-gunners-of-block-chief-in-beating-pradhan-jhusi-news-ald264135819","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पिटाई में ब्लाक प्रमुख के पांच गनरों के खिलाफ दर्ज हुआ केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की पिटाई में ब्लाक प्रमुख के पांच गनरों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन
झूंसी के खबरों से जुड़ी फोटो
- फोटो : JHUSI
प्रधान की पिटाई में ब्लॉक प्रमुख के पांच गनरों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गंगापार अध्यक्ष के स्वागत कार्यक्रम में की गई थी ग्राम प्रधान की पिटाई
ब्लॉक परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए ग्राम प्रधान को पीटने के आरोपी
झूंसी/हनुमानगंज। बहादुरपुर ब्लॉक परिसर में बृहस्पतिवार को भाजपा के गंगापार अध्यक्ष के स्वागत समारोह के दौरान ग्राम प्रधान की पिटाई मामले में पुलिस ने ब्लाक प्रमुख के गनरों के खिलाफ लूट समेत कई अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। सरायइनायत पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम प्रधान ने बताया है कि वह स्वागत समारोह के दौरान अपने गांव की समस्या रखना चाह रहा था। तभी ब्लाक प्रमुख के गनरों ने उसे दबोच लिया तथा सभागार से बाहर घसीट लाए। यहां उसे राइफल के बट और लात-घूसों से जमकर पीटा गया। साथ ही मोबाइल भी छीन लिया गया। ग्राम प्रधान की पिटाई का पूरा वीडियो ब्लॉक परिसर में लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
बृहस्पतिवार को बहादुरपुर ब्लॉक प्रमुख अरुणेंद्र यादव की ओर से ब्लॉक परिसर में भाजपा के गंगापार के नवनियुक्त अध्यक्ष अश्विनी दूबे के स्वागत में समारोह का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि फूलपुर विधायक प्रवीण सिंह पटेल थे। कार्यक्रम में ब्लाक के सभी ग्रामसभाओं के प्रधान, बीडीसी सदस्य और भाजपा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया था। नवनियुक्त अध्यक्ष के भाषण के दौरान ही तब हंगामा खड़ा हो गया जब चकिया-हिनौता ग्रामसभा के प्रधान धर्मेंद्र कुमार बिंद से विवाद होने लगा। बात बढ़ी तो ग्राम प्रधान को कार्यक्रम स्थल से बाहर ले जाया गया।
आरोप है कि वहां प्रधान को ब्लाक प्रमुख के गनरों ने दबोचकर लात-घूसों से पिटाई करने के साथ ही रायफल के बट से भी जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया। जानकारी मिलने पर बहादुरपुर ब्लाक के प्रधान संघ अध्यक्ष विजय सिंह व अन्य प्रधान वहां पहुंचे और किसी तरह समझा-बुझाकर धर्मेंद्र को वहां से वापस ले आए। बाद में ग्राम प्रधानों ने बीडीओ खंड विकास अधिकारी मृदुला का घेराव कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। देर रात को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र बिंद की तहरीर पर ब्लाक प्रमुख अरूणेंद्र यादव के पांच गनरों के खिलाफ लूट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया।