{"_id":"653b7bf80440e6b0e60b57e7","slug":"case-filed-against-atiq-ahmed-most-special-sharp-shooter-abid-pradhan-and-many-others-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के सबसे खास शार्प शूटर रहे आबिद प्रधान समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : माफिया अतीक अहमद के सबसे खास शार्प शूटर रहे आबिद प्रधान समेत कई अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Fri, 27 Oct 2023 02:29 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 27 Oct 2023 02:29 PM IST
सार
आरोप है कि आबिद प्रधान सहित दर्जन भर अपराधियों ने घोड़े पर सवार होकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आबिद प्रधान समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
अतीक अहमद का खास शूटर आबिद उर्फ प्रधान। फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
माफिया अतीक अहमद के खास शूटर रहे आबिद प्रधान समेत कई के खिलाफ पुरामुफ्ती थाने में विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पुरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मारियाडीह इलाके में खेत के विवाद में आबिद प्रधान ने जानलेवा हमला किया था।
विज्ञापन
इस दौरान उसने कई राउंड फायरिंग भी की थी। आरोप है कि आबिद प्रधान सहित दर्जन भर अपराधियों ने घोड़े पर सवार होकर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। पीड़ित ने न्याय की गुहार लगाई थी। पुलिस ने आबिद प्रधान समेत कई अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, रंगदारी, लूट समेत कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन