{"_id":"60bfa8108ebc3e0bf31827f4","slug":"case-against-four-for-beating-a-young-man-naked-video-went-viral-a-day-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई में चार पर केस, एक दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को निर्वस्त्र कर पिटाई में चार पर केस, एक दिन पहले वीडियो हुआ था वायरल
Tue, 08 Jun 2021 10:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 08 Jun 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
कैंट थाना क्षेत्र के राजापुर कछार में युवक को निर्वस्त्र कर पीटने के मामले में चार लोगों पर नामजद केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को चिह्नित कर लिया गया है। फिलहाल घटना की कारण दोनों पक्षों का आपसी विवाद केतौर पर सामने आया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो से संबंधित घटना चार जून की है। बताया कि भुक्तभोगी युवक ऊंचवागढ़ी राजापुर का रहने वाला है। उसका 30 मई को बेली के बाबुल से विवाद हुआ था। जिसके बाद पहुुंचा उसके भाई ने बाबुल को थप्पड़ मार दिया था। इसी का बदला लेने केलिए बाबुल अपने दोस्तों सोनू, अफान और अंसार केसाथ मिलकर भुक्तभोगी युवक को पकड़कर राजापुर कछार में ले गया। इसके बाद डंडों से उसकी पिटाई की। मन नहीं भरा तो उसे निर्वस्त्र कर दिया और इसकेबाद भी उसे बुरी तरह से पीटा। कैंट पुलिस ने बताया कि वीडियो वायरल होने केबाद भुक्तभोगी युवक की तलाश की गई। फिर उसकी तहरीर पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
तीन बाइक गिरफ्तार, पांच वाहन बरामद
शाहगंज पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के पांच वाहन बरामद किए हैं। इनमें करेली के अब्दुल मोइन, कीडगंज के अमन गौतम के साथ मुट्ठीगंज का मो. अमन शामिल है। इनकी निशानदेही पर जमुना क्रिश्चियन कॉलेज के पीछे छिपाकर रखी गई पांच गाड़ियां बरामद की गईं। इसमें से एक वाहन शाहगंज क्षेत्र से गायब हुआ था।