फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against CDPO Uruva on corruption charges Allahabad Crime News Prayagraj

Prayagraj Crime News: भ्रष्टाचार के आरोप में सीडीपीओ उरुवा के खिलाफ मुकदमा 

Mon, 07 Sep 2020 11:47 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 07 Sep 2020 11:47 AM IST
विज्ञापन
Case against CDPO Uruva on corruption charges Allahabad Crime News Prayagraj
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
भ्रष्टाचार के आरोप में उरुवा केसीडीपीओ स्मृति कुमार सिंह फंस गए। उनके खिलाफ जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव ने मेजा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। दर्ज एफआईआर के मुताबिक जून माह 2020 में उरुवा सीडीपीओ स्मृति कुमार सिंह को मेजा ब्लॉक का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
विज्ञापन


आरोप है कि उस समय स्मृति कुमार सिंह ने कुर्की कला की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता निर्मला गौड़, मेड़रा की कार्यकर्ता शरमीला देवी, मेड़रा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शिवदेवी, जमुआ की सुनीता देवी,  सहित एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ताओं को नौकरी से निकाल देने की धमकी देकर मोटी रकम रिश्वत के रूप में ली।
विज्ञापन


जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि इसकी शिकायत मिलने पर तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई गई तो आरोप सही पाए गए। जिस आधार पर सीडीपीओ उरुवा स्मृति कुमार सिंह के खिलाफ मेजा थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम केतहत 7 और 13 केतहत एफआईआर दर्ज कराई गई है। मेजा थाने केकोतवाल सुनील बाजपेयी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed