फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Case against 45 activists, including Congress district president, for not following social distancing in Prayagraj

प्रयागराज में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत छह नामजद, 45 कार्यकर्ताओं पर केस

Tue, 23 Jun 2020 12:51 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 23 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
Case against 45 activists, including Congress district president, for not following social distancing in Prayagraj
prayagraj news - फोटो : prayagraj
सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में लगातार हो रहे मुकदमों के बीच सोमवार को एक और केस दर्ज किया गया। इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामपूजन पटेल समेत छह नामजद व 40-45 अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट कर्नलगंज इंस्पेक्टर अरुण त्यागी की ओर से दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि सोमवार दोपहर वह गश्त करते हुए कलेक्ट्रेट के पास पहुंचे। इसी दौरान देखा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती को लेकर कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता एडीएम सिटी कार्यालय पर जुटे थे। आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे और चेताने के बावजूद गंभीर नहीं हुए।
विज्ञापन


उनका यह कृत्य धारा 144 के उल्लं्घन व महामारी एक्ट के तहत अपराध की श्रेणी में आता है।कर्नलगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जिलाध्यक्ष रामपूूजन पटेल के साथ ही महानगर अध्यक्ष नफीस अहमद, सत्यम कुशवाहा, अखिलेश यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजय तिवारी  व कौशल वार्ष्णेय को नामजद करते हुए 45 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर रिर्पोट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed