{"_id":"580fc5584f1c1bc877bc3821","slug":"carnival-center-of-family-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार की का केंद्र बना कार्निवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार की का केंद्र बना कार्निवाल
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ एवं आरंभ इंफ्रा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड की ओर से सिविल लाइंस की शान बने ‘दीपावली शॉपिंग कार्निवाल’ में मंगलवार को शहरियों की जबर्दस्त भीड़ जुटी। कॉफी हाउस के सामने, तुलसियानी बिल्डिंग के करीब बने कार्निवाल मंच पर जुटीं प्रतिभाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों से लोगों को चकित किया। कार्निवाल के दौरान ‘अमर उजाला’ की ओर से उपलब्ध कराई गई अनूठी सवारियों से सिविल लाइंस की सैर करने के लिए सबसे ज्यादा होड़ मची।
किसी को हाथी की सवारी पसंद आई तो कोई घुड़सवारी का मजा लेता रहा। रेगिस्तान के जहाज ऊंट की सवारी के लिए तो बच्चों ही नहीं बड़ों ने भी अपनी बारी का इंतजार किया और सवारी केबाद खुश होकर अमर उजाला को थैंक्स कहा। बड़ी-बड़ी कारों से आए लोगों ने सजी हुई ऊंची राजसी बग्घी पर पूरे परिवार संग सैर करके अपनी मुराद पूरी की। अशोक नगर की आकांक्षा गुप्ता और आकाश, कर्नलगंज के सुशांत अग्रवाल और गरिमा, मेहंदौरी की मानसी चावला और मुकेश सहित तमाम शहरियों ने कहा, दीवाली आने के साथ ही हमें कार्निवाल का इंतजार होता है क्योंकि यह अलग अनुभव लेकर आता है।
महात्मा गांधी मार्ग पर पत्थर गिरजाघर से बिग बाजार तक और सरदार पटेल मार्ग पर हॉट स्टफ चौराहे से लेकर इलाहाबाद विकास प्राधिकरण के पश्चिमी गेट तक सड़क के दोनों ओर रोशनी की आकर्षक सजावट ने शहरियों को याद दिलाया कि कार्निवाल, दीवाली की खुशियां और करीब ला रहा है। महात्मा गांधी मार्ग के सभी पेड़ों पर की गई स्पॉट लाइट और बिजली की झालरों की सजावट के बीच से शॉपिंग का अनुभव खास रहा। जो कोई भी महात्मा गांधी मार्ग से होकर गुजरा कार्निवाल की यादें साथ ले गया। मनोरंजन के दूसरे तमाम साधनों और माध्यमों को धता बताकर लोग बड़ी संख्या में पूरे परिवार के साथ कार्निवाल में पहुंचे और देर तक वक्त गुजारा। खुशियों का यह मेला 27 अक्तूबर तक रहेगा।
विज्ञापन
कार्निवाल के तहत शानदार शॉपिंग का मजा तो खास रहा ही कार्निवाल मंच पर भी कलाकारों से इतर बड़ी संख्या में सभी वर्ग के लोग जुटे। बच्चों की विविधतापूर्ण प्रस्तुतियां बड़ों की तरह ही लुभाती रहीं। मरियम के गेम प्ले से शुरुआत के बाद जादूगर गोगा ने मैजिक शो के तहत एक से बढ़कर एक करतब दिखाकर बच्चों ही नहीं बड़ों को भी हैरत में डाला।
दीपक डांस अकादमी के कलाकारों ने समां बांधा। हर्षिता अभिनव ने होली पर ग्रुप डांस करके तालियां बटोरीं। अदिशा कुमारी का सोलो डांस खूब रहा। छह बरस की मन्नत ने जब पापा पर स्पेशल स्पीच सुनाई तो सभी ने तालियां बजाकर उसका हौसला बढ़ाया। एक्सप्रेशन ग्रुप की ओर से ‘गणेश वंदना’ प्रभावी रही। अमित ने ‘तू मेरी जिंदगी है’ गाकर सभी ने नाता जोड़ा। अभिनव ने अपनी शानदार एंकरिंग से सभी को बांधे रखा।
00
हमें भी दिखाइए अपना हुनर
अगर आप हुनरमंद हैं तो कार्निवाल का मंच आपका ही इंतजार कर रहा है। स्तरीय प्रस्तुतियों के साथ आप मोबाइल नंबर 8006036779 पर संपर्क कर सकते हैं। चयनित प्रस्तुतियों को मंच मिलेगा।
कार्निवाल के मंच पर ‘ट्राइ ऐंड विन’ के तहत सही सवालों का जवाब देने वालों को गिफ्ट हैंपर भी दिए जाएंगे। बृहस्पतिवार तक रोजाना शाम छह से दस बजे तक ग्रुप डांस, सोलो डांस, गायन, मिमिक्री, ऑरकेस्ट्रा सहित अन्य मनोरंजक प्रस्तुतियां होंगी।
कार्निवाल के तहत टूंज के सहयोग से सिविल लाइंस स्थित टीवीएस ग्रीनलैंड के पास बने किड्स जोन में बच्चों ने सबसे ज्यादा इंज्वाय किया। लोग कहीं और अपनी शाम बिताने के बजाए कार्निवाल के किड्स जोन में पहुंचे। बच्चों ने कार झूला, घोड़ी झूला सहित अपनी पसंद के झूलों का मजा लिया। बाउंसी पर उछल-कूद करना अच्छा लगा तो इलेक्ट्रिक ट्रेन की सैर भी की।
कार्निवाल में शॉपिंग के बाद लकी ड्रा में शामिल होना सुखद रहा। कार्निवाल से जुड़े सहयोगी प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करने के बाद लकी ड्रा में शामिल होने का मौका मिलेगा। संबंधित प्रतिष्ठानों पर खरीदारी करें और लकी ड्रा का कूपन भरकर ड्राप बॉक्स में डाल दें। भाग्यशाली विजेता बनने पर आप भी ‘अमर उजाला’ की ओर से गिफ्ट हैंपर हासिल कर सकते हैं।
‘अमर उजाला’ के शॉपिंग कार्निवाल का हिस्सा बने 93.5 रेड एफएम के आरजे गोविंद और निधि ने कार्निवाल के मंच पर आकर शहरियों के साथ तमाम खुशियां साझा कीं। बाद में कहा, कमाल का है कार्निवाल का मंच। जबर्दस्त तरीके से आकर्षित करते कार्निवाल ने सचमुच दीपावली के पहले शहरियों को मस्ती और धमाल के संग खुशियों का तोहफा दिया है। ऐसी भीड़ देखकर बहुत ही अच्छा लगा। छोटे-छोटे बच्चों ने भी बड़ों की ही तरह परफार्म किया। ऐसे मंच से सेल्फ कांफीडेंस को बूस्ट करने का मौका मिला है।
सुबह सात से ग्यारह बजे के मार्निंग नंबर वन के आरजे गोविंद ने जब अपने निराले अंदाज में कहा, ‘रास्ते में गड्ढे न मिलें तो मजा ही नहीं आता, लगता ही नहीं कि इलाहाबाद में हैं। जानते हैं इलाहाबाद में इतने गड्ढे क्यों किए गए हैं। सिर्फ इसलिए कि स्मार्ट सिटी बनाने का आइडिया जाने किस गड्डे में छिपा हो।’ फिर तो कार्निवाल के करीब जुटे लोगों ने तालियां बजाकर उनका जबर्दस्त स्वागत किया।
‘अमर उजाला’ से अनुभव साझा करते हुए गोविंद ने कहा, स्टूडियो से बाहर लोगों से मिलकर जाना कि वे हमें कितना प्यार करते हैं और हमारे लिए वे कितने प्यारे हैं। सचमुच बहुत मजा आया। दीवाली की बात पर गोविंद ने कहा, अबकी तो ऐसे बच्चों के संग दीवाली मनाने और उनके जीवन में रंग भरने की सोची है, जो मूक-बधिर, मंदबुद्धि या फिर अनाथ हैं। उनकी जिंदगी में उजाला और खुशियों के रंग भरने का इरादा है।
वहीं रेडएफएम पर शाम पांच बजे से नौ बजे के शो ‘यू टर्न’ की आरजे निधि बोलीं, ‘अमर उजाला’ की यह पहल तो सचमुच कमाल की है। उत्साह से शहरियों का कार्निवाल से नाता जोड़ना सुखद है। मेरे लिए भी यह यादगार अनुभव है। रेडियो पर हमें सुनने वालों ने सामने देेखा तो हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। आवाज से जुड़ा रिश्ता और मजबूत हुआ। हमारे शहर को इंटरटेनमेंट की जरूरत है। संभव हो तो ‘अमर उजाला’ वर्ष में दो बार ऐसे कार्यक्रम करे।