{"_id":"5e1639d18ebc3e87e4331789","slug":"carelessness-in-bovine-protection-is-not-excusable-allahabad-news-ald265185129","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमुख सचिव - नोडल अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रमुख सचिव - नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Carelessness in bovine protection is not excusable
- फोटो : CITY DESK
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवंश सरंक्षण में लापरवाही क्षम्य नहीं : नोडल अधिकारी
0 समीक्षा बैठक में गोशाला निर्माण मेें धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी,
0 रसूलाबाद आदर्श घाट के रूप में होगा विकसित, प्रमुख सचिव ने मांगी योजना
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। गोशालाओं के निर्माण की धीमी प्रगति तथा गोवंश संरक्षण में लापरवाही पर नोडल अधिकारी प्रमुख चिकित्सा शिक्षा डॉ.रजनीश दुबे काफी सख्त दिखे। बुधवार को समीक्षा बैठक में उन्होंने गोवंश आश्रय स्थलों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि पशुओं की टैगिंग कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों वृहद गोशालाएं संचालित कर दी गई हैं और 15 दिनों में क्षमतानुसार पशुओं को रखने व्यवस्था कर दी जाएगी। प्रमुख सचिव ने देवरी गांव में बन रही गोशाला की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर की और काम में तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने अंत्येष्टि स्थलों के निर्माण की भी जानकारी ली तथा यह काम जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। डीपीआरओ ने बताया कि 74 अंत्येष्टि स्थलों के सापेक्ष 39 पर कार्य हो गए हैं। शेष पर कार्य चल रहा है। नोडल अधिकारी ने नगर आयुक्त को रसूलाबाद घाट पर हो रहे निर्माण कार्यों के निरीक्षण और माइक्रो प्लान बनाने का निर्देश दिया। उन्हाेंने का कहा कि इसे आदर्श घाट के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रमुख सचिव ने 50 से अधिक बेड वाले अस्पतालों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने नीर निर्मल परियोजना, प्रधानमंत्री आवास, प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षा की स्थिति, मॉडल स्कूल, दिव्यांगजन पेंशन, कन्या सुमंगला, पोषण आदि योजनाओं की समीक्षा की। थर्ड पार्टी जांच में तीन सड़क के निर्माण में खामी पाई गई है। प्रमुख सचिव ने सीडीओ को इनकी जांच का निर्देश दिया। बैठक में डीएम भानु चंद्र गोस्वामी, सीडीओ प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त रवि रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।
000
बीएसए दफ्तर में गंदगी, छात्रों की कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी
प्रयागराज। प्रमुख सचिव डॉ.रजनीश दुबे ने बुधवार को बीएसए और उप निदेशक कृषि कार्यालय का निरीक्षण किया। बीएसए दफ्तर में गंदगी एवं अव्यवस्था तथा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की कम उपस्थिति पर चिंता जताई। नोडल अधिकारी ने कार्यालय के नाम का बोर्ड बड़ा कराने का निर्देश दिया। सूचना पट्ट लगाने के लिए भी कहा। कार्यालय में आगंतुकों के बैठने की व्यवस्था करने के लिए कहा। उन्होंने टॉयलेट को दुरुस्त करने करने का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने बीएसए से विद्यार्थियों की उपस्थिति, पौधरोपण अभियान आदि की जानकारी ली। उन्होंने पेंशनरों के रजिस्टर की भी जांच की और जानकारी ली। बीएसए ने बताया कि नई पेंशन स्कीम का रजिस्टर नहीं बनाया गया है। सहायक विरेंद्र कुमार के तबादला के बाद अलमारी का चार्ज अभी किसी को नहीं दिया गया है। प्रमुख सचिव ने सात दिन में चार्ज हस्तांरण का निर्देश दिया। प्रमुख सचिव ने उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसानों को मिलने वाली योजनाओं की समीक्षा की। बीज-खाद वितरण, स्प्रिंकलर की आपूर्ति, पुआल जलाने वालों पर कार्रवाई आदि को लेकर उन्होंने उप निदेशक की सराहना भी की।
विज्ञापन
000
डॉ.आंबेडकर, मुख्यमंत्री की लगाएं तस्वीर
प्रयागराज। प्रमुख सचिव ने बीएसए दफ्तर में डॉ.भीमराव आंबेडकर और मुख्यमंत्री की तस्वीर न होने पर भी अफसरों से पूछताछ की। उन्होंने डॉ.आंबेडकर के साथ ही मुख्यमंत्री की तस्वरी लगाने के निर्देश दिए।