फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Caravan of saints and devotees headed towards Sangam for Vasant Panchami bath

वसंत पंचमी स्नान--

Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Caravan of saints and devotees headed towards Sangam for Vasant Panchami bath
Caravan of saints and devotees headed towards Sangam for Vasant Panchami bath - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। वसंत पंचमी स्नान पर्व पर पुण्य की डुबकी के लिए मंगलवार की देर रात तक लाखों की तादाद में श्रद्धालु संगम तट पर पहुंच गए। संगम जाने वाले मार्गों और पांटून पुलों पर संतों-भक्तों का कारवां बढ़ने लगा है। मौनी अमावस्या की ही तरह इस बार भी आठ किमी दायरे में बने 20 घाटों पर संगम स्नान होगा। इस बार मेला प्रशासन की ओर से 50-60 लाख श्रद्धालुओं डुबकी लगाने का अनुमान लगाया गया है। माघ मेले केचौथे स्नान पर्व से पहले भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

चौथे स्नान पर्व पर उदया तिथि की मान्यता की वजह से इस बार डुबकी 30 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त से लगेगी, लेकिन उससे पहले मंगलवार की दोपहर से ही संगम जाने वाले मार्गों पर आस्थावानों की भीड़ बढ़ने लगी है। सेक्टर -एक स्थित मेला कार्यालय से पहले सत्संग पंडाल, हरिहर गंगा आरती के रैंप के अलावा गंगा के दोनों तटों पर बसे संतों, सांस्कृतिक संस्थाओं कल्पवासियों और तीर्थ पुरोहितों के शिविरों में श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंच गई है। इस बार नागवासुकि से अरैल के बीच छह सेक्टर में बसे मेले के 20 घाटों पर स्नान की तैयारियां प्रशासन की ओर से की गई हैं। खाक चौक में जगदीश रैंप के पास सतुआ बाबा के शिविर से लेकर मोरपंखी आश्रम वाले शिविर के बीच शाम छह बजे तक संतों और साध्वियों के अलावा भक्तों का तांता लगा रहा। अयोध्या मणिराम दास की छावनी नृत्य गोपाल दास के शिविर के अलावा दंडी स्वामीनगर में स्वामी विमलदेव तीर्थ, स्वामी शंकर आश्रम, स्वामी महेशाश्रम समेत दंडी बाड़ा,आचार्यबाड़ा, गंगा सेना समेत सभी संतों के शिविरों में वसंत पंचमी स्नान के लिए आस्थावानों ने जगह ले ली है। मेलाधिकारी रजनीश मिश्र ने बताया कि सभी सेक्टरों में बने घाटों पर वसंत पंचमी स्नान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने 60 लाख स्नानार्थियों के इस पर्व पर डुबकी लगाने का अनुमान व्यक्त किया।
विज्ञापन

200 सीसीटीवी कैमरों से होगी मेला क्षेत्र की निगरानी
प्रयागराज। सुरक्षा की दृष्टि से संगम नोज से लेकर मेले के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की मदद के लिए पुलिस के अलावा अर्ध सैनिक बल के जवान तैनात किए जाएंगे। 200सीसीटीवी कैमरों से पूरे मेला क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उदया तिथि में वसंत स्नान की मान्यता कल
पर्व वसंत पंचमी पर इस बार सर्वार्थसिद्धि योग में संगम पर पुण्य की डुबकी लगेगी। पंचमी तिथि 29 जनवरी की सुबह 10:46 से आरंभ होकर 30 जनवरी की दोपहर 1:19 बजे तक रहेगी। ज्योतिषाचार्य ब्रजेंद्र मिश्र के अनुसार वसंत पंचमी पर मां सरस्वती की पूजा 29 जनवरी बुधवार को होगी। लेकिन, उदया तिथि की मान्यता के चलते प्रयागराज में संगम पर स्नान 30 जनवरी की भोर से ही आरंभ होगा।

Caravan of saints and devotees headed towards Sangam for Vasant Panchami bath

Caravan of saints and devotees headed towards Sangam for Vasant Panchami bath- फोटो : CITY DESK

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed