{"_id":"657bfc584f1e62b73d074925","slug":"car-overturned-after-hitting-divider-in-prayagraj-2023-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Accident: डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, हादसे में दो लोग घायल
Fri, 15 Dec 2023 12:43 PM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 15 Dec 2023 12:43 PM IST
सार
प्रयागराज में एक कार डिवाइडर के टकराने के बाद हादसे का शिकार हो गई। डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई और इसके बाद दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धूमनगंज की तरफ से सिविल लाइंस की ओर जा रही एक कार गुरुवार देर रात डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे कार में सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, उन्हें स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल में ले जाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि गुरुवार रात करीब एक बजे एक सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से सिविल लाइंस की ओर जा रही थी। चौफटका के निकट पहुंचने पर अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। चीख पुकार मचने पर राहगीरों ने पुलिस को घटना की खबर दी। कैंट पुलिस मौके पर पहुंचकर किसी तरह कार सवार युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। कार सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
कल देर रात अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी कार में सवार दोनों साथी की इलाज के दौरान मौत। मरने वालों में श्रेयांश मिश्रा 18 पुत्र ब्रह्मानंद मिश्रा निवासी राजरूपपुर, धूमनगंज व दूसरा अनुराज शर्मा 20 पुत्र वेदप्रकाश शर्मा निवासी मीरापुर अतरसुइया का रहने वाला है।
विज्ञापन