फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car driver kidnapped for extortion, Baba nominated

रंगदारी के लिए कार चालक को अगवा करने में बाबा नामजद

Tue, 11 Feb 2020 02:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Car driver kidnapped for extortion, Baba nominated
Car driver kidnapped for extortion, Baba nominated
प्रयागराज। सिविल लाइंस में कार चालक सोनू कुमार शुक्ला को रंगदारी न मिलने पर अगवा कर पीटा गया। साथ ही नगदी भी छीन ली। किसी तरह जान बचाकर वापस आने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद कथित बाबा समेत तीन लोगों को नामजद करते हुए पांच पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कुंडा, प्रतापगढ़ का सोनू जमेठी गांव का रहने वाला है। जो सिविल लाइंस बस स्टैंड से विकास पांडेय की कार चलाता है। उसका आरोप है कि बाबा कुशमुनि महाराज व उनका चेला प्रतापगढ़ निवासी मो. शरीफ उससे पिछले कई दिनों से 20 हजार रुपये प्रति महीना रंगदारी मांग रहे थे। लेकिन उसने रुपये देने से इंकार कर दिया। रविवार सुबह 11 बजे के करीब वह बस स्टैंड में अपनी कार में बैठा था। आरोप है कि कुशमुनि, शरीफ व आकाश नाम का युवक पहुंचा और फिर रंगदारी मांगी। मना करने पर उसे कॉलर पकड़कर बाहर खींच लिया। फिर शरीफ ड्राइविंग सीट पर बैठ गया जबकि कुशमुनि व शरीफ उसे पीछे वाली सीट पर बैठाकर मारते हुए ले जाने लगे। मेडिकल चौराहे पर उनके दो और साथी गाड़ी में सवार हो गए। जबकि कुशमुनि व शरीफ नीचे उतर गए और कहा कि इसको वाराणसी ले जाओ और पैसा देने के बाद ही इसे छोड़ना। वाराणसी ले जाने के बाद भी उसे बुरी तरह पीटा गया। भुक्तभोगी ने बताया कि किसी तरह जान बचाकर वह वाराणसी से भाग कर देर रात सिविल लाइंस थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुशमुनि समेत तीन को नामजद किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed