फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car crushed an innocent child on the road, he got trapped and dragged for 50 meters.

Prayagraj : सड़क पर कार ने मासूम को कुचला, फंसकर 50 मीटर तक घिसटता रहा

Sun, 31 Mar 2024 01:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 01:03 PM IST
सार

नवाबगंज के लखनपुर मजरा चतीनपुर निवासी करन पटेल जौनपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार नवाबगंज-सोरांव सड़क मार्ग के पास गांव में रहता है। शाम छह बजे करन का बेटा श्रेयांश (3) अचानक खेलते-खेलते सड़क पर आ गया।

विज्ञापन
Car crushed an innocent child on the road, he got trapped and dragged for 50 meters.
श्रेयांश। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नवाबगंज में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। खेलते-खेलते सड़क पर अचानक आ जाने से कार ने मासूम को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही मासूम की मौत हो गई। लोगों ने बताया कि वह कार में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटता रहा। घटना के बाद भीड़ ने हंगामा किया, लेकिन पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया। इसके साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


नवाबगंज के लखनपुर मजरा चतीनपुर निवासी करन पटेल जौनपुर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका परिवार नवाबगंज-सोरांव सड़क मार्ग के पास गांव में रहता है। शाम छह बजे करन का बेटा श्रेयांश (3) अचानक खेलते-खेलते सड़क पर आ गया। सोरांव की ओर से आ रही कार ने मासूम को कुचल दिया। हादसे के वाहन चालक भाग निकला।
विज्ञापन



आक्रोशित भीड़ हंगामा करने लगी तो सूचना पर पुलिस ने किसी तरह लोगों को शांत कराया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वाहन चालक घटनास्थल के पास एक गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता जौनपुर से घर के लिए रवाना हो गए। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed