फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car collides near Government Press, Steno and Municipal Commissioner injured

Prayagraj : गवर्नमेंट प्रेस के पास टकराई कार, स्टेनो समेत नगर आयुक्त घायल

Sun, 21 Jan 2024 11:52 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jan 2024 11:52 AM IST
सार

हादसा रात आठ बजे के बाद हुआ। गवर्नमेंट प्रेस के पास विपरीत दिशाओं से आ रही इनोवा और स्कार्पियो में आमने -सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

विज्ञापन
Car collides near Government Press, Steno and Municipal Commissioner injured
नगर आयुक्त की कार हुई हादसे का शिकार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

भीषण ठंड में अलाव के निरीक्षण के लिए निकले नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग की कार रविवार की रात सिविल लाइंस में गवर्नमेंट प्रेस के पास एक अधिवक्ता की कार से आमने-सामने से टकरा गई। इसमें दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में कार सवार नगर आयुक्त चंद्रमोहन गर्ग, उनके चालक वेद प्रकाश और स्टेनो अशोक पांडेय को चोट आई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

 

हादसा रात आठ बजे के बाद हुआ। गवर्नमेंट प्रेस के पास विपरीत दिशाओं से आ रही इनोवा और स्कार्पियो में आमने -सामने से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इनोवा गाड़ी में नगर आयुक्त सवार थे। वह अपने मातहतों के साथ रात को ठंड में अलाव जलाए जाने की स्थिति का निरीक्षण करने निकले थे। जबकि सफारी पर अधिवक्ता और भाजयुमो लिखा हुआ था।

विज्ञापन


सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता जुट गए। कुछ देर में ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने क्रेन बुलवाकर दोनों वाहनों को किनारे करवाया। कुछ देर बाद नगर निगम के अधिकारी भी आ गए। सूचना पर एसीपी सिविल लाइंस श्वेताभ पांडेय भी आ गए। उन्होंने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। नगर आयुक्त के घायल होने की जानकारी मिलने के सीडीओ गौरव कुमार भी पहुंच गए। बंगले पर ही चिकित्सक को बुलवाकर नगर आयुक्त का प्राथमिक उपचार कराया गया। बता दें कि नगर आयुक्त मूलत: गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed