फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Car collided with a divider and overturned in a ditch, two dead, two injured

Prayagraj News: डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में पलटी कार, दो की मौत, दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Car collided with a divider and overturned in a ditch, two dead, two injured
बरात में द्वारचार के दौरान हुई मारपीट में घायल युवक को इलाज के लिए शहर ले जा रहे कार सवार मेजा के तेंदुआ कला गांव के सामने हादसे का शिकार हो गए। अनियंत्रित कार पुलिया के डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी। जिससे कार सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दो घायल हैं।
विज्ञापन

बुधवार को मेजा थाना क्षेत्र के जेवनिया शंभूकापूरा के जटाशंकर के बेटे रोनित कुमार की बरात कोरांव के बरकापुरवा गांव में गई थी। बताया जाता है कि बरात में द्वारचार के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर घरात और बरात पक्ष के लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें बरात पक्ष के अर्पित विश्वकर्मा (24) निवासी कुकुरकटवा (मेजा) घायल हो गए। उन्हें तत्काल इलाज के लिए कार से जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था। कार जैसे ही मेजा के तेंदुआ कला के समीप पहुंची वैसे ही अनियंत्रित होकर एक पुलिया के डिवाइडर से टकराकर गड्ढे में जा गिरी।
विज्ञापन

कार सवार गोपाल प्रसाद (24) निवासी शंभूकापूरा जेवनिया और कौंशलेश निवासी कनिगड़ा (35) के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर मौत हो गई। जबकि, मारपीट में घायल अर्पित विश्वकर्मा और कनिगड़ा निवासी अंजनी विश्वकर्मा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना से कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed